spot_img

Darbhanga News। दरोगा जी चोरी हो गई

spot_img
- Advertisement -

Satish Jha। Darbhanga। Benipur। बहेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रही हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेश बनौल कांथुडीह में चोरों ने स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की सामान चुरा ली। चोरी की इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

एक ओर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष चार तथाकथित चोरों को गिरफ्तार कर प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी पीठ थपथपा रहे थे ,वही कुछेक घंटे के अंदर अज्ञात चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेश बनौल कांथुडीह में चोरी की घटना को अंजाम देकर स्मार्ट क्लास के लाखों रुपए मूल्य की सामान चोरी कर ली ।


पुलिस की कार्रवाई और चोरों की चुनौती

  • हालिया सफलता:
    अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार और थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने कुछ दिन पहले चार अंतर-जिला गिरोह के चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की संभावना जताई थी।

    • बरामदगी: नगद राशि, गहने, जेवर, और हथियार।
    • प्रेस वार्ता: गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने अपनी उपलब्धि गिनाई।
  • नई घटना:
    मात्र 6 घंटे के भीतर चोरों ने कंथुडीह उच्च विद्यालय का ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर, लैपटॉप, प्रिंटर, एलसीडी, लेजर मशीन समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया।

    - Advertisement -
    • घटना के बाद प्रधानाध्यापक विधान चंद्र प्रसाद ने थाने में लिखित शिकायत दी।
    • थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात: घर से 60 हजार कैश लेकर 14 साल की बेटी गायब, परिजनों को पीटा -अपहरण है!

चोरी की घटनाओं का पैमाना

  • पिछले दो महीने:
    बहेड़ा थाना क्षेत्र में चार दर्जन से अधिक बंद घरों में चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा लिए।
  • शैक्षणिक संस्थान भी निशाने पर:
    • बहेड़ा और सझुआर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
    • तकनीकी शिक्षा के लिए आवश्यक उपकरण चोरी होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court दरभंगा में खूनी कांड: पप्पू कमती के हत्यारे अब जेल में! कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, सजा की तारीख तय

प्रशासन के लिए चुनौती

इस घटना ने पुलिस की हालिया सफलता को धूमिल कर दिया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग उठ रही है।

- Advertisement -

निष्कर्ष: चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाना प्रशासन के लिए अनिवार्य हो गया है। पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों के गिरोह का जल्द उद्भेदन करने की जरूरत है ताकि लोगों का भरोसा कायम रहे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित हो।

ज्ञात हो कि बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दो माह के अंदर चार दर्जन से अधिक बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए मूल्य की गहना जेबरात एवं नगदी उड़ा ले गए ।जो पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई थी।लेकिन काफी मशक्कत के बाद अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने मोर्चा संभालते हुए बहेड़ा थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से चार अंतर जिला गिरोह के चोर के साथ-साथ नगद राशि गहना जेवर एवं हथियार बरामद किए थे।उसके बाद थाना परिषर में आयोजित प्रेस को संबोधित करते हुए पदाधिकारी ने चोरी की घटना पर रोक लगने की संभावना व्यक्त की थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वाले के घर केवटी में चोरी! 50 हजार का सामान -चोरों ने उड़ाया | गैस सिलेंडर, इनवर्टर और साड़ी

 

लेकिन चोरों ने पुलिस को एक बार पुन: चुनौती देते हुए 6 घंटे के अंदर कंथुडीह उच्च विद्यालय के क्लास रूम का ताला तोड़ते हुए बैटरी, इन्वर्टर,एलसीडी ,लैपटॉप, प्रिंटर,लेजर मशीन सहित अन्य कई कीमती सामानों की चोरी कर ली। इसके संबंध में प्रधानाध्यापक विधान चंद्र प्रसाद द्वारा विभागीय पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा । ज्ञात हो कि इससे पूर्व बहेड़ा एवं सझुआर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चोरी की घटना के बाद छात्रों को तकनीकी शिक्षा से बंचित होना पर रहा है…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा वाले के घर केवटी में चोरी! 50 हजार का सामान -चोरों ने उड़ाया | गैस सिलेंडर, इनवर्टर और साड़ी

Kewati Theft: दरभंगा में रहने वाले एक शख्स के केवटी गांव स्थित घर में रविवार रात 50 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गई। गृहस्वामी ने घर के पास नशेड़ियों की मौजूदगी पर सवाल उठा #KewatiTheft,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

खान सर की एक झलक पाने को बेताब हुए हजारों युवा! बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे तो मचा हंगामा

Saran Khan Sir: बिहार के सारण जिले में खान सर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे. उनके पीछे युवाओं की भारी भीड़ लग गई, जो उनसे मिलने को बेताब थी. पेट्रोल पंप पर उम #KhanSir,#SaranNews,#BiharFlood

Bihar JDU Crisis | JDU में खलबली! ललन के बोल पर नीतीश ने बुलाई आपात बैठक, क्या होगा अनंत सिंह का?

Bihar JDU Crisis: पटना में जेडीयू के भीतर चली बैठकों और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर 40 मिनट तक चली बंद #BiharJDU,#NitishKumar,#LalanSingh

खुशखबरी Bihar Property Tax! बिहार के गांवों में घरों पर अब नहीं चुकाना होगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Bihar Property Tax: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। पंचायती राज विभाग ने गांवों में आवासीय घरों पर संपत्ति कर न लगाने का फैसला किया ह #BiharPropertyTax,#RuralDevelopment,#PanchayatiRaj