spot_img

बदले निजाम में DMCH शताब्दी वर्ष की बड़ी तैयारी

spot_img
- Advertisement -

डीएमसीएच शताब्दी वर्ष आयोजन की गतिविधियां हुई तेज

प्रभास रंजन, दरभंगा,6 जनवरी। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के शताब्दी वर्ष आयोजन की तैयारियों में तेजी आई है। प्राचार्य और अधीक्षक के नोटिफिकेशन जारी होते ही आयोजन सचिव डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में समिति के वरीय सदस्यों ने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का निरीक्षण किया। इससे पहले, डीएमसीएच प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। डीएमसी की प्रिंसिपल अलका झा, डीएमसीएच अधीक्षक शीला कुमारी को बनाया गया है।

- Advertisement -

स्थल चयन और व्यवस्थाएं

  • रजिस्ट्रेशन काउंटर: न्यू लेक्चर थिएटर के सामने बनाया जाएगा।
  • फूड कोर्ट: तीन हिस्सों में विभाजित:
    • एल्यूमिनी और वरीय चिकित्सकों के लिए अलग स्थान।
    • पीजी और इंटर्न्स के लिए अलग व्यवस्था।
    • अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिए कैंटीन के सामने बड़ा फूड कोर्ट।
  • एग्जीबिशन स्टॉल्स: कॉलेज के दक्षिणी हिस्से में लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: लहेरियासराय में छेड़खानी की झूठी खबर का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार!

जिम्मेदारियों का आवंटन

  • फूड एंड कैटरिंग: डॉ. विजेंद्र मिश्रा और डॉ. हरि दामोदर सिंह को सौंपा गया।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी: डॉक्टर गौरी शंकर झा और डॉक्टर सुशील कुमार ने चयनित फोटोग्राफर को डिपार्टमेंट और बैचों की फोटोग्राफी का निर्देश दिया।
  • साफ-सफाई: पूरे कैंपस की सफाई का निर्णय लिया गया, ताकि डेलीगेट्स के स्वागत में कोई कमी न हो।
  • डेलिगेट्स की एंट्री व्यवस्था: ऐसी योजना बनाई जा रही है जिससे डेलीगेट्स सभी स्टॉल्स होते हुए ऑडिटोरियम तक पहुंचें।

स्मारिका और प्रगति समीक्षा

  • संपादक डॉ. ओम प्रकाश ने स्मारिका के अब तक के कार्यों की जानकारी दी।
  • प्राचार्य से संबंधित पत्राचार को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य

इस निरीक्षण और बैठक में डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर शीला कुमारी साहू, डॉक्टर पूनम मिश्रा, डॉक्टर हरि दामोदर सिंह, डॉक्टर कन्हैया जी झा, डॉक्टर विजेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. भरत कुमार, डॉ. हरिशंकर मिश्रा, डॉक्टर रंजन कुमार रंजन, डॉक्टर गौरी शंकर झा, डॉ. श्याम किशोर, डॉक्टर ओम प्रकाश सहित प्रिंसिपल ऑफिस के स्टाफ उपस्थित रहे।

- Advertisement -

आगे की योजना

सदस्यों ने नियमित बैठकें करने का निर्णय लिया, ताकि सभी कार्य सुचारु और समय पर पूरे हो सकें। आयोजन को अविस्मरणीय बनाने के लिए हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पोहद्दीबेला में रात भर दहकी आग, तीन बेजुबान गायें जिंदा जलीं; अब प्रशासन से मदद की गुहार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports