

देहरादून,देशज न्यूज। यास्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ और रानी क्वीन सिल्विया उत्तराखण्ड भ्रमण पर हैं। शुक्रवार को वे जिम कार्बेट पार्क पहुंचे जहां उन्होंने वन्य जीव,जैव विविधता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। अपने भ्रमण के दौरान वन्य जीवोऔर उनके रहनसहन के बारे में अधिकारियों से जानकारी भी ली।
इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों को देखने के साथ ही कॉर्बेट पार्क की खूबसूरती को करीब से निहारा। इसके बाद वे झिरना जोन में होते हुए गुजर खत्ता में पहुंचे और वहां वन गुजरों के परिवारों से मिले। उनके जीवन यापन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनकी आत्मीयता और सहजता देखकर ग्रामीण भाव विभोर हो गए। उन्होंने वहां फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे वापस ढेला जोन में स्थित रिजॉर्ट में लौट गए।

- Advertisement -


You must be logged in to post a comment.