spot_img

कामर्शियल एयरपोर्ट के लिए पंद्रह को नारियल फोड़ेगा दरभंगा

spot_img
- Advertisement -

Related imageकामर्शियल एयरपोर्ट के लिए पंद्रह को नारियल फोड़ेगा दरभंगाअमर ठाकुर, नई दिल्ली देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में कमर्शियल एयरपोर्ट चालू करने की सारी तैयारी पूरी हो गई है। सिर्फ शिलान्यास के लिए नारियल तोड़ना बाकी है। शिलान्यास पंद्रह दिसंबर तक संभव है। शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री समेत बिहार सरकार के कई मंत्री व सांसदों के शामिल होंगे। वायुसेना के वरीय अधिकारियों ने भी अपने स्थानीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिए गए आदेश का और एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया के आग्रह को ससमय पालन किया जाए ताकि, सारी तैयारी समय पर हो जाए। ऐसी खबर थी कि इसी महीने के चौबीस नवंबर को शिलान्यास होने वाला था, मगर स्थानीय स्तर पर तैयारी पूरी नहीं हो सकी थी जिस वजह से शिलान्यास की तारीख़ को आगे बढ़ाना पड़ा। लेकिन, निकट समय में कभी भी यहां नारियल तोड़ा जा सकता है। इसकी सारी तैयारी पूरी है। एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया के दरभंगा अधिकारी जीके चंदना भी इसके लिए जरुरी तैयारी समय पूर्व करने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से 2.3 एकड़ जमीन पहले ही एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया को उपलब्ध करा दी गई है। अब बस निविदा के तहत परिसर व रनवे का जीर्णोद्धार, टर्मिनल भवन, केबिन आदि का निर्माण तेजी होना शुरू हो जाएगा। जैसे की आपको पहले पता होगा कि 19 सितंबर 2018 को ही दिल्ली की एक कंपनी को रनवे जीर्णोद्धार,  टर्मिनल भवन निर्माण, केबिन निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्य की निविदा मिल चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है की इस कंपनी ने निर्माण कार्य के दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इसी सप्ताह दरभंगा वायु सेना हवाई अड्डे पर एयर शो का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय वायुसेना के चार ध्रुव हेलीकॉप्टर ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर एरोबेटिक टीम का हिस्सा बनी थी। बकौल विंग कमांडर राजीव रंजन, ‘‘ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय वायुसेना ने बिहार में एयर शो का आयोजन किया है।” हम यहां आपको यह भी बताते चलें कि सारंग टीम की अगुवाई में यहां 17 से 19 नवंबर के बीच पूर्वाभ्यास किया गया व बीस नवंबर को मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था, जो ये बताने के लिए काफी है कि दरभंगा एयरपोर्ट कितना तैयार है। कामर्शियल एयरपोर्ट के लिए पंद्रह को नारियल फोड़ेगा दरभंगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में खूनी फॉर्च्यूनर! मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर स्कूटी सवार दो लड़कियों को हाई प्रोफाइल गाड़ी ने कुचला, ऑन द स्पॉट दोनों की मौत

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में काली फॉर्च्यूनर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में स्कूटी सवार 23 वर्षीय नेहा कुमारी और निशु कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई, जिस...#MuzaffarpurAccident,#BiharNews,#FortunerAccident

Madhubani Big News : खुदाई में खुले बिहार के इतिहास के राज: मधुबनी के बलिराजगढ़ में अगले 10 साल तक ASI करेगा शोध!

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बलिराजगढ़ उत्खनन स्थल पर पुरातत्वविदों को कई प्राचीन संरचनाएं और कलाकृतियां मिली हैं। ASI ने अगले 10 वर्षों तक यहां खुदाई जारी रख#MadhubaniNews,#BiharArchaeology,#BalirajgarhExcavation

पटना में जाम से त्रस्त? सरकार का बड़ा फैसला, 400 नए कर्मी और 28 पोस्ट से अब मिलेगी राहत!

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बिहार सरकार ने 28 नए ट्रैफिक पोस्ट और 400 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत#PatnaTraffic,#BiharGovernment,#MetroConstruction

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR...

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime