back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा एयरपोर्ट पर पाक आतंकी संगठनों के हमले की आशंका,अलर्ट… पढ़ेूं पूरी REPORT

spot_img
- Advertisement - Advertisement

DARBHANGA AIRPORT ON ALERT

मुख्य बातें

  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद बिहार में हो सकते हैं आतंकी हमले
  • आतंकी हमले की आशंका को लेकर विशेष शाखा ने जारी किया अलर्ट
  • दरभंगा और बिहटा एयरफोर्स कैंप को बनाया जा सकता है टारगेट
  • विशेष शाखा के एसपी ने सूबे के सभी डीएम व एसएसपी को भेजा पत्र  
  • भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश 


दरभंगा, देशज न्यूज।
 दरभंगा एयरपोर्ट से अभी तक किसी भी प्रदेश के लिए उड़ान सेवा की शुरूआत नहीं हो सकी है। कयास है, मार्च तक हम उड़ान भर सकेंगे। मगर, इस बीच एक जानकारी से पूरा प्रशासन, प्रदेश सरकार व केंद्र समेत सभी खुफिया एजेंसी सतर्क व सशंकित है। दरभंगा एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की आशंका है। जी हां, दरभंगा एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हो सकता है। प्रतिशोध में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन व पाक आधारित खालिस्तानी एजेंट संयुक्त रूप से हिंसक हमले की साजिश कर रहे हैं।

- Advertisement -

ऐसी जगहों को निशाना बनाया जा सकता है, जहां काफी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती हो। जैश के आतंकी भारत-नेपाल सीमा या भारत-बंग्लादेश सीमा से प्रवेश कर सकते हैं।

- Advertisement -

इन जगहों से खुलने वाली ट्रेनों में भी जांच करने व सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। इन सीमाओं से खालिस्तानी ओवर ग्राउंड वर्कर्स हथियार और गोला बारूद अपने सहयोगियों को पहुंचा सकते हैं। इसलिए विशेष सतर्कता बरतते हुए सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद राज्य में आतंकी हमले की वारदात हो सकती है। इसका पहला टारगेट दरभंगा एयरपोर्ट है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, दरभंगा स्थित एयरफोर्स कैंप को सॉफ्ट टारगेट आंतकियों द्वारा बनाया जा सकता है। इसे लेकर विशेष शाखा के एसपी ने सूबे के सभी डीएम, एसएसपी, एसपी व रेल एसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसकी सूचना आइजी व डीआइजी को भी दी गई है। पत्र के अनुसार, इसके अलावे बिहटा पर भी आतंकियों की नजर है।दरभंगा एयरपोर्ट पर पाक आतंकी संगठनों के हमले की आशंका,अलर्ट... पढ़ेूं पूरी REPORT

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर... पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 विश्व कप से Lockie Ferguson की वापसी: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका!

Lockie Ferguson: टी20 विश्व कप के बीच में एक ऐसी खबर आई है जिसने...

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें