Report Prabhas Ranjan | दरभंगा। पतोर थाना क्षेत्र के श्रीदिलपुर मध्य विद्यालय की महिला शिक्षिका ने महिला थाना में शिक्षक सुनील कुमार मेहरा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दो दिन पहले शिक्षक सुनील कुमार मेहरा ने एससी/एसटी थाने में महिला शिक्षिका समेत आठ लोगों पर मारपीट, जातिसूचक गाली और अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई।
- Advertisement -
घटना का विवरण
13 जनवरी 2025 को दोनों शिक्षकों के बीच मारपीट की घटना घटी।
स्थानीय थाना पतोर को घटना की जानकारी थी, लेकिन किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया।
डायल 112 की पुलिस ने सुनील कुमार मेहरा को स्कूल से उठाकर पतोर थाना ले जाया था।
इसके बाद शिक्षक थाना से वापस आकर इलाज करवाकर घर चले गए।
शिक्षक सुनील कुमार मेहरा ने एससी/एसटी थाने में महिला शिक्षिका और अन्य 8 लोगों के खिलाफ मारपीट व जातिसूचक गाली का मामला दर्ज कराया।
महिला शिक्षिका ने अगले दिन महिला थाना में सुनील कुमार मेहरा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया।
दोनों पक्षों ने घटनास्थल (श्रीदिलपुर मध्य विद्यालय) के स्थान पर अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कराया। यह सवाल खड़ा करता है कि संबंधित थाने पतोर थाना में मामला दर्ज क्यों नहीं हुआ।
MP IPS Resignation: मध्य प्रदेश में सागर के पूर्व एसपी IPS अनुराग सुजानिया ने ट्रांसफर के 4 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया है। जहरीली शराब कांड के बाद हुए तबादले से उनकी नाराजगी को इस्#MPIPS,#AnuragSujania,#SagarLiquorTragedy
Bhojpur Murder: भोजपुर के जगदीशपुर में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोते हुए गला रेता गया और हथौड़ी से भी वार हुए। संपत्ति विवाद में बड़े बेटे-बहू को हिरासत में लिया ग#BhojpurMurder,#BiharCrime,#FamilyDispute
Nepal Border News: नेपाल-भारत सीमा से सटे रुपन्देही में गुजरात नंबर प्लेट वाली 90 लाख रुपये की मर्सिडीज कार लावारिस मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।#NepalBorderNews,#MercedesMystery,#RupandehiPolice
Bihar Drug Bust: बिहार के पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और सुगौली पुलिस ने 40 लाख रुपये की चरस जब्त की। तीन तस्कर गिरफ्तार हुए, जिनके पास से नेपाली सिम कार्ड भी मिले। पुलिस अब पूरे न#BiharDrugBust,#MotihariPolice,#CharasSeizure