back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga में शिफ्ट होंगे बिजली के पोल, जानिए किस विभाग का टेंडर हो गया पूरा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा | समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्री चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग (बिरौल, बेनीपुर, दरभंगा-1 और दरभंगा-2) द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत और पूर्ण हो चुकी योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -

ग्रामीण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को बिजली के पोल स्थानांतरित (शिफ्ट) करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके। साथ ही, उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंताओं को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Hospital में Motorcycle Theft, इलाज कराने आया था मरीज़, चोरों ने पलक झपकते ही कर दिया हाथ साफ़!

शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, दरभंगा-1 के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शिक्षा विभाग की सभी 49 योजनाओं के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है

पंचायत सरकार भवन, धार्मिक स्थल और कब्रिस्तान की घेराबंदी

बैठक में पंचायत सरकार भवनों, मंदिरों की चारदीवारी और कब्रिस्तानों की घेराबंदी से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

कॉमरान मानू मॉडल स्कूल में छात्रावास निर्माण पूर्ण

भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कॉमरान मानू मॉडल स्कूल, चंदनपट्टी, दरभंगा में 200 सीटों वाले बालक एवं बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की योजनाएँ पूर्ण

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, दरभंगा के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी योजनाएँ पूरी हो चुकी हैं और वर्तमान में संचालित हैं

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा

बैठक में निम्नलिखित विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई—

  • पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल, केवटी
  • मिथिला वन प्रमंडल
  • पथ प्रमंडल, दरभंगा/बेनीपुर
  • दरभंगा प्रमंडल

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि जहाँ भी योजनाओं में कोई समस्या हो, उसका प्रतिवेदन जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Jeevika Didi के लिए बैंक में खुली 'मातृत्व कक्षा', अब बच्चों को दूध पिलाने की चिंता खत्म, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री आलोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UGC-NET परीक्षा: दीक्षा मक्कड़ ने चार बार की असफलता के बाद हासिल की AIR 1 रैंक

UGC-NET: जिंदगी में अक्सर ऐसा होता है जब लाख कोशिशों के बाद भी असफलता...

SBI CBO Recruitment: एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, तुरंत करें आवेदन

SBI CBO Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के...

Bigg Boss 19 की ‘हंगामा क्वीन’ फरहाना का नया अवतार, क्या ‘खतरों के खिलाड़ी’ में करेंगी एंट्री?

Bigg Boss 19 News: रियलिटी शो 'बिग बॉस' का मंच ऐसा है जहां किस्मत...

Patna News: बिहार ने खेल में रचा इतिहास! मिला बेस्ट स्टेट प्रमोट ING स्पोर्ट्स का अवार्ड, राष्ट्रीय स्तर पर CM Nitish की तारीफ

Patna News: बिहार को क्यों मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान? बिहार के लिए यह एक ऐतिहासिक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें