spot_img

Kanti थाना पर बवाल के बाद अब Police क्या कर रही है,जानिए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

Report Deepak Kumar | Muzaffarpur | कांटी थाना में हाजत में बंद एक युवक की मौत के बाद हुए हंगामे को लेकर पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पीएसआई शिव शंकर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पुलिस पर हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएँ लगाई गई हैं।

- Advertisement -

CCTV फुटेज के आधार पर होगी पहचान

पुलिस अब CCTV फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने में जुट गई है। कांटी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

थाने में युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश

आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कलावाड़ी निवासी शिवम कुमार उर्फ आनंद कुमार ने 5 फरवरी की रात लगभग 3:30 बजे कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, सुबह युवक के स्वजनों को इसकी सूचना दी गई।

- Advertisement -

150 से अधिक लोगों ने किया हंगामा

6 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे मृतक के परिजनों के अलावा 150 से अधिक असामाजिक तत्व थाना परिसर में इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, गाली-गलौच और पथराव किया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अब हंगामा करने वाले लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई तेज कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में BJP ने छेड़ा ‘लोकतंत्र बचाओ’ महाअभियान, जानिए क्या है इसका मकसद! जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने क्या कहा|...

Bihar BJP Darbhanga: दरभंगा में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाता सूची की श #BiharBJP,#DarbhangaNews,#LoktantraBachao

Darbhanga News जाले में किसानों को मिला खेती का सबसे बड़ा सीक्रेट: अब नहीं होगा रासायनिक खाद का खर्च, बीमारियां भी रहेंगी दूर!

Jale Farmers: जाले प्रखंड में 140 से अधिक किसानों ने वासंतिक रबी कर्मशाला में भाग लिया। गृह वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी ने रासायनिक उर्वरकों से बचने और प्राकृतिक खेती अपनाने की #JaleFarmers,#NaturalFarming,#BiharAgriculture

Darbhanga Crime कमतौल में दहशत! तलवार से हमला, पूरा परिवार लहूलुहान; ₹1500 लूटकर घर में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

Kamtoul Crime News: दरभंगा के कमतौल में धारदार हथियार से हमला और लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टेकटार गांव में बेटे पर तलवार से हमला किया गया था, #KamtoulCrime,#DarbhangaNews,#BiharPolice

जदयू में भूचाल! अनंत सिंह ने पार्टी को दिया खुला चैलेंज, ‘नए शक्ति केंद्रों’ को सीधी चुनौती |अब क्या करेंगे नीतीश? क्या होगा एक्शन?

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर हुए चुनाव के नतीजे जदयू में सियासी भूचाल ला सकते हैं। बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर डॉ. अनुज सिं #BiharMLCElection,#JDUInternalConflict,#PatnaPolitics