spot_img

Jaynagar से प्रयागराज के लिए Pawan Express से चले, रेलवे ने Samastipur में ट्रेन से उतारा, चढ़ने नहीं दिया, बड़ी फजीहत, वजह हैरान कर देगी!

spot_img
- Advertisement -
Jaynagar से प्रयागराज के लिए Pawan Express से चले, रेलवे ने Samastipur Junction पर ट्रेन से उतारा, चढ़ने नहीं दिया, बड़ी फजीहत, वजह हैरान कर देगी! समस्तीपुर जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी, अचानक बदला पवन एक्सप्रेस का रूट

➡️ रेलवे की घोषणा से यात्रियों में अफरा-तफरी
➡️ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया
➡️ स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था, लेकिन यात्री नाराज

- Advertisement -

समस्तीपुर, 11 फरवरी 2025

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

समस्तीपुर जंक्शन पर मधुबनी, जयनगर समेत दरभंगा के यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। उन्हें सामानों के साथ नीचे उतरने पर रेलवे ने विवश कर दिया। इससे यात्रियों में आक्रोश तो फैला ही साथ ही अफरा-तफरी मच गई। वजह यह कि रेलवे ने अचानक घोषणा कर दी कि जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) जाने वाली पवन एक्सप्रेस आज प्रयागराज के रास्ते नहीं जाएगी। इस अचानक फैसले से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि पहले से यात्रा कर रहे कई यात्रियों को मजबूरन ट्रेन से उतरना पड़ा।

- Advertisement -

यात्रियों को अचानक दिया गया ट्रेन बदलने का आदेश

जब ट्रेन समस्तीपुर पहुंची तो जयनगर, मधुबनी और अन्य स्टेशनों से सवार कई यात्री इस घोषणा से असमंजस में पड़ गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए जयनगर से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इससे समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री और भी परेशान हो गए।

मधुबनी और जयनगर समेत दरभंगा के यात्रियों ने बताया कि वे प्रयागराज जाने के लिए पवन एक्सप्रेस में सवार हुए थे, लेकिन समस्तीपुर पहुंचने पर टीटी ने उन्हें यह कहकर उतार दिया कि यह ट्रेन अब प्रयागराज नहीं जाएगी। उनके साथ दर्जनों अन्य यात्रियों को भी इसी वजह से ट्रेन से उतरना पड़ा।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर उठाए सवाल

नाराज यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि—
✔️ अगर पहले से ही रूट बदला गया था, तो इसकी जानकारी टिकट बुकिंग के समय दी जानी चाहिए थी।
✔️ अचानक ट्रेन से उतारने की वजह से यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने में कठिनाई हुई।
✔️ ट्रेन में बैठे यात्रियों को समस्तीपुर में उतारना अनुचित फैसला था।

प्रयागराज के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन, लेकिन यात्री असंतुष्ट

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की, लेकिन यात्री इससे असंतुष्ट दिखे। उनका कहना था कि रूट बदलने की जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना ठीक से बना सकते।

रूट परिवर्तन का स्पष्ट कारण नहीं बताया रेलवे ने

रेलवे प्रशासन ने रूट परिवर्तन का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण इसका रूट बदला गया। आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो शाम 5:30 बजे के बाद समस्तीपुर पहुंचेगी।

हालांकि, यह फैसला यात्रियों की परेशानी कम करने के बजाय असमंजस बढ़ाने वाला साबित हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey