spot_img

Muzaffarpur Lockup Murder | हाजत में मौत, SHO समेत तीन पर हत्या की FIR

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना हाजत में मौत मामले में SHO समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

➡️ मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
➡️ ग्रामीण एसपी विद्यासागर कर रहे हैं मामले की जांच
➡️ FIR में कांटी थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी नामजद

- Advertisement -

परिवार का आरोप: झूठे केस में फंसाकर की गई मारपीट

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना हाजत में 6 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले शिवम झा मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। मृतक की मां रिंकू देवी के बयान पर थाना प्रभारी सुधाकर पांडे सहित तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

- Advertisement -

तीन फरवरी की रात 10:30 बजे

रिंकू देवी का आरोप है कि तीन फरवरी की रात 10:30 बजे कांटी थाना अध्यक्ष सुधाकर पांडे, ओडी ऑफिसर एसके. सिंह और निजी सहायक रघु पासवान जबरन उनके बेटे को घर से उठा ले गए और हथियार और गोली रखकर झूठा मुकदमा बना दिया। परिजनों का दावा है कि थाने में शिवम को प्रताड़ित किया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

थाने में शव मिलने के बाद बवाल, 150 पर केस दर्ज

6 फरवरी को शिवम का शव हवालात में फंदे से लटका मिला था। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने कांटी थाने में जमकर हंगामा किया। नाराज भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में चमड़े का मेगा पार्क तैयार, सीधे हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी!

इस हंगामे को लेकर 150 लोगों पर अलग से मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि मृतक की मां के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच जारी है

नामजद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के संकेत

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा,
“थाने की हाजत में हुई मौत के मामले में कांटी थाना प्रभारी सुधाकर पांडे, ओडी ऑफिसर एस.के. सिंह और निजी सहायक रघु पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।”


बिहार में पुलिस हिरासत में मौतों पर बढ़ता सवाल

यह मामला बिहार में पुलिस हिरासत में होने वाली मौतों से जुड़ा एक और गंभीर प्रकरण है। पूर्व में भी राज्य में पुलिस अभिरक्षा में हुई संदिग्ध मौतों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस पर लगे आरोपों की जांच निष्पक्ष रूप से होती है या नहीं। रिपोर्ट : दीपक कुमार

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में चमड़े का मेगा पार्क तैयार, सीधे हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police की खास तैयारी: DIG की अगुवाई में Special Practice| दंगे हुए तो ऐसे निपटेगी, जानिए -पूरी तैयारी

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने दंगा नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें एंटी राइट गन और टियर गैस जैसे उपकरणों का अभ्यास किया गया, जिससे क#DarbhangaPolice,#BiharSecurity,#RiotControl

समस्तीपुर में शराब माफिया पर पुलिस का कहर! अंतर जिला सिंडिकेट का खुलासा, 1259 लीटर कई ब्रांडों की विदेशी पकड़ी, मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तार

Samastipur Liquor Seizure: समस्तीपुर पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1259 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है, जबकि अन्य की तलाश जारी#SamastipurNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

बिहार को मिली बड़ी पहचान! ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़ेगा दरभंगा का मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, बदल जाएगी Sanskrit Research की तकदीर

Bihar Sanskrit Research: बिहार के मिथिला संस्कृत शोध संस्थान को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ ऐतिहासिक करार की मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पहल को हरी झंडी दी है, जिससे#BiharNews,#MithilaCulture,#SamratChoudhary

मुजफ्फरपुर में चमड़े का मेगा पार्क तैयार, सीधे हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी!

Bihar Leather Park: मुजफ्फरपुर के महवल में बन रहा अत्याधुनिक लेदर फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क अब अंतिम चरण में है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और 'Made in Bihar' ब्रांड को#BiharNews,#MuzaffarpurJobs,#LeatherPark