spot_img

Mithila के 64 कलाओं को मिलेगा New Dimension, खुशखबरी…Darbhanga में बनेगा Sanskrit-Culture Conservation Center

spot_img
- Advertisement -

मिथिला में ‘संस्कृत-संस्कृति संरक्षण केंद्र (Sanskrit-Culture Conservation Center will be built in Darbhanga)’  की स्थापना की मांग तेज

➡️ दरभंगा में संस्कृत-संस्कृति संरक्षण केंद्र स्थापित करने की पहल
➡️ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सांसद गोपाल जी ठाकुर ने अवगत कराया
➡️ संस्कृत भाषा और मिथिला की चौसठ कलाओं के संरक्षण की आवश्यकता

- Advertisement -

क्या है मामला?

मिथिला की प्राचीन कला, संस्कृति और संस्कृत भाषा के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर दरभंगा में संस्कृत-संस्कृति संरक्षण केंद्र की स्थापना की मांग की जा रही है। उम्मीद है, जल्द ही Mithila के 64 कलाओं को New Dimension मिलेगा। साथ ही, खुशखबरी यह है,…Darbhanga में इस विस्तार को नवरूप देने के लिए Sanskrit-Culture Conservation Center खोलने की कवायद तेज कर दी गई है।

- Advertisement -

स्थानीय सांसद व भाजपा लोकसभा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने इस मुद्दे पर दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और संस्थान की स्थापना को लेकर ठोस पहल करने की अपील की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident दरभंगा के बहेड़ी में ट्रक ने बाइक सवार राजमिस्त्री को कुचला, मौत

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे।

संस्कृत के पुनरुत्थान पर जोर

📌 संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की रीढ़ है, जो न केवल धार्मिक ग्रंथों बल्कि विज्ञान, गणित, चिकित्सा और कला का भी आधार रही है।
📌 गांवों में भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण हुआ है, इसलिए संस्कृत संरक्षण केंद्र में उन दिवंगत विद्वानों के योगदानों का संकलन किया जाना चाहिए
📌 मैथिली भाषा और पंजी प्रथा की दुर्लभ पांडुलिपियों को संरक्षित करने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस विरासत से सीख सकें।

पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

📌 सांसद ठाकुर ने कहा कि यह केंद्र पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण साबित होगा
📌 मिथिला क्षेत्र की महान विभूतियों की दुर्लभ पांडुलिपियां और रचनाएं एक ही जगह संग्रहित होने से शोधार्थियों और पर्यटकों को लाभ होगा
📌 मिथिला की चौसठ कलाओं को नई पहचान देने के लिए इस पहल की सख्त जरूरत है।

संरक्षण केंद्र से मिलने वाले लाभ

संस्कृत भाषा और मिथिला की संस्कृति को नई पहचान मिलेगी
दुर्लभ ग्रंथों और हस्तलिखित पांडुलिपियों का संरक्षण होगा
पर्यटन और शोध को बढ़ावा मिलेगा
मिथिला की चौसठ कलाओं को संरक्षित और प्रचारित किया जा सकेगा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नेपाल में 'Hindu Rashtra Nepal' की मांग तेज: पूर्व राजमहल बना 'हिंदू राष्ट्र' विमर्श का केंद्र

👉 अब देखना यह होगा कि केंद्र सरकार इस मांग पर कितनी जल्दी अमल करती है और दरभंगा में संस्कृत-संस्कृति संरक्षण केंद्र की स्थापना को हरी झंडी कब मिलती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sitamarhi News: पुनौराधाम पुनर्विकास: Bihar में अयोध्या जैसा बनेगा सीता जन्मस्थल, मुख्य सचिव प्रत्यय ने की हाई-लेवल पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी

बिहार की पावन धरती, जहां मां सीता का जन्म हुआ था, अब एक नए रूप में संवरने जा रही है। पुनौराधाम पुनर्विकास: बिहार सरकार इसे अयोध्या की तर्ज पर एक भव्य धार्मिक और

Darbhanga News: बेनीपुर कोर्ट में न्यायिक समन्वय बैठक: न्यायिक कार्यों में तेजी लाने पर जोर, अफसरों को मिला सख्त निर्देश

न्यायिक समन्वय: बेनीपुर की अदालतों में मुकदमों की सुनवाई में देरी क्यों हो रही...

Muzaffarpur Accident: यजुआर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

Muzaffarpur Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...