back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga का कलयुगी—चाकूबाज बेटा, “ 20,000 दे…नहीं तो … पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रभास रंजन। दरभंगा | कागवा गुमटी के पास देर रात नशे की हालत में एक युवक ने अपने दिव्यांग पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

घटना मोगलपुरा गांव के रहने वाले रामबाबू बाड़ी के साथ हुई, जो पिछले 5 सालों से बेला मोड़ स्थित रैन बसेरा में रहते हैं और कागवा गुमटी के पास चाय की दुकान चलाते हैं।

- Advertisement -
  • हमलावर बेटा: गोलू कुमार
  • हमले का कारण: पैसे की मांग
  • पीड़ित: रामबाबू बाड़ी (दिव्यांग)
  • इलाज: DMCH इमरजेंसी वार्ड
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में National Strike की हुंकार... NH-27 पर गूंजे इंकलाबी नारे, मजदूरों ने सरकार को चेताया - 'ये काले कानून वापस लो!'

स्थानीय निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला ने बताया कि आरोपी बेटा नशे की हालत में अपने पिता से ₹20,000 छीनने की कोशिश कर रहा था। जब पिता ने विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया।

- Advertisement -

इलाज के बाद होगी पुलिस शिकायत

घायल रामबाबू बाड़ी के बेटे श्रवण कुमार ने बताया कि उसका भाई गोलू कुमार गाड़ी की EMI भरने के लिए पैसे छीनना चाहता था। रात 10 बजे जब पिता सोए हुए थे, तभी गोलू ने उन पर हमला कर दिया।

  • परिजनों ने घायल वृद्ध को DMCH में भर्ती कराया
  • रामबाबू बाड़ी का कहना है कि इलाज के बाद वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पंचायत सचिवों पर गिरी गाज! TDS और GST को लेकर मिली सख्त चेतावनी, तुरंत जमा नहीं किया तो लगेगा ब्याज

पीड़ित का दर्द: नशे की लत से परेशान हैं

रामबाबू बाड़ी ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। पैतृक गांव मोगलपुरा में सिर्फ 10 धूर जमीन है, जिसके कारण वे रैन बसेरा में रहने को मजबूर हैं

  • पहले वे रिक्शा चलाते थे, लेकिन पैरालाइसिस अटैक के बाद दिव्यांग हो गए।
  • जीवन-यापन के लिए कागवा गुमटी के पास चाय दुकान चलाने लगे।
  • शराबबंदी के बाद बेटा गोलू अन्य नशों का आदी हो गया और आए दिन पैसों की मांग करता रहता है
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर को जल्द मिलेगी प्रखंड-अंचल के नए भवन नई सौगात, DM कौशल कुमार का निर्माण स्थल निरीक्षण, जानिए कार्यपालक अभियंता से क्या कहा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद युवा नशे की गिरफ्त में हैं, जिससे घरेलू हिंसा और अपराध बढ़ रहा है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें