

अमरीका के जर्सी शहर में हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोग मारे गए हैं। वहीं, दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हैं। बताया जाता है, करीब एक घंटे तक गोली चलती रही। इससे अफरातफरी मच गई।
- Advertisement -
अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है, गोलीबारी करने वाले कौन थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया। अधिकारियों का कहना है, उन्हें नहीं लगता ये कोई चरमपंथी हमला हो। स्थानीय मीडिया के अनुसार गोलीबारी की शुरुआत एक दुकान से हुई जहाँ दो संदिग्धों ने अपने आप को छुपा लिया था।
- Advertisement -
शहर के मेयर स्टीवन फ़ुलप के अनुसार शहर के ग्रीनविले इलाक़े में कम से कम एक घंटे तक दोनों तरफ़ से गोलीबारी हुई। जर्सी शहर हडसन नदी की दूसरी तरफ़ है। हडसन नदी के एक तरफ़ न्यूयॉर्क शहर है।
- Advertisement -





You must be logged in to post a comment.