spot_img

Darbhanga में SOCIAL MEDIA पर VIDEO VIRAL करना पड़ा भारी, IT एक्ट और पोक्सो एक्ट में पहुंचा जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन । Darbhanga | दरभंगा महिला थाना पुलिस ने नेपाल की एक नाबालिग बच्ची के बरामदगी मामले से जुड़े वीडियो को वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में हुई है, जिसे डीएमसीएच परिसर से रविवार देर रात पकड़ा गया।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

महिला थाना अध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि नेपाल की रहने वाली नाबालिग बच्ची को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर दरभंगा ले आया था। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन, इस घटना से जुड़े वीडियो को आरोपी अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा अपहरण- दुष्कर्म कांड में नया मोड़: पुलिस ने चौंकाया, बताया 'प्रेम-प्रसंग'

आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

महिला थाना की दारोगा कुमारी मधुबाला के आवेदन पर आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि अब्दुल्ला डीएमसीएच परिसर में घूम रहा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले में किसानों को मिला खेती का सबसे बड़ा सीक्रेट: अब नहीं होगा रासायनिक खाद का खर्च, बीमारियां भी रहेंगी दूर!

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है कि वीडियो वायरल करने के पीछे उसकी मंशा क्या थी और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: NDA बचाने वाली नीलम देवी को JDU ने ही दिखाया बाहर का रास्ता, अनंत सिंह की विधायकी पर भी तलवार!

Bihar JDU: JDU ने मोकामा की विधायक नीलम देवी और उनके पति अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। फरवरी 2024 के फ्लोर टेस्ट में नीलम देवी ने NDA सरकार के #BiharJDU,#NeelamDevi,#AnantSingh

दरभंगा में क्रूर हत्याकांड: पत्नी का सिर धड़ से अलग करने वाला पति बेसुध मिला, पुलिस ने DMCH में कराया भर्ती

Manigachhi Crime: मनीगाछी में पत्नी की निर्मम हत्या का आरोपी पति रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल पुलिस हिरासत में बेसुध मिला। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। #ManigachhiCrime,#DarbhangaMurder,#BiharPolice

अनंत सिंह पर JDU के बड़े एक्शन के बाद चिराग पासवान का दावा: बिहार विधान परिषद में NDA की जीत पक्की, तेजस्वी को दी...

Bihar Vidhan Parishad Chunav: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA की जीत का दावा किया। उन्होंने अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई को आंतरिक मामला बताया और तेजस्वी यादव #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#BiharVidhanParishad

बिहार के युवक पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ने का आरोप ! मुंबई में STF ने दबोचा | परिवार बोला- ‘सीधा-सादा है, फंसाया जा...

Bihar Terror Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के एक युवक पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से 33 वर्षीय मोहम्मद हसन को गिरफ् #BiharTerrorArrest,#KishanganjNews,#JaishEMohammed