spot_img

Darbhanga के अलीनगर में अधिकारियों का क्या काम है?

अलीनगर के जनप्रतिनिधियों ने आज मंगलवार को साफ शब्दों में कह दिया। ऐसे अधिकारियों का यहां कोई काम नहीं जो न तो फोन उठाते हैं, बात करते हैं। यहां तक कि महीनों बाद पंचायत समिति की बैठक हुई उसमें भी शामिल होना मुनासिब नहीं समझा। सवाल है, फिर ऐसे अधिकारी किस काम के। इनकी क्या जरूरत? पढ़िए क्यों उठ रहे अधिकारियों के औचित्य पर सवाल

spot_img
- Advertisement -

मनोज झा। Darbhanga | अलीनगर। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को प्रमुख सविता कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक के लिए पहले से ही सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद कई पदाधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहे, जिससे जनप्रतिनिधियों में गहरी नाराजगी देखी गई।

- Advertisement -

बैठक में पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कई महीनों बाद पंचायत समिति की बैठक आयोजित होती है, लेकिन विभागीय पदाधिकारी इसमें भाग लेने तक नहीं आते। ऐसे में बैठक का क्या औचित्य रह जाता है? जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पदाधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे आम जनता के कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते।

- Advertisement -

मनरेगा में गड़बड़ी के आरोप

पंचायत समिति सदस्य इंदु देवी ने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है।
➡ आधार कार्ड किसी व्यक्ति का, जॉब कार्ड किसी और के नाम पर
➡ 200 से अधिक लोगों के आधार कार्ड को गलत प्रखंड से जोड़ा गया
➡ प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने में आ रही कठिनाई

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नीतीश कुमार पर RJD का बड़ा हमला:"क्या से क्या हो गया देखते-देखते!" | 'ऐसा कोई सगा नहीं जिसे ठगा नहीं', JDU में हड़कंप!

प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता

पंस. नौशाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए आवास सहायक को पंचायत में प्रतिदिन आने का निर्देश देने की मांग की।
➡ पूर्व में दिए गए प्रधानमंत्री आवास की सूची को सार्वजनिक करने की मांग
➡ समय पर लाभार्थियों के नाम सूची में नहीं जोड़े जा रहे

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा-बिरौल मुख्य मार्ग पर शराब तस्कर भागा! बाइक समेत नेपाली- विदेशी शराब जब्त

आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही का मामला

मुखिया बिपलब कुमार चौधरी ने हनुमान नगर पंचायत के वार्ड 8 की आंगनबाड़ी सेविका पर आरोप लगाया कि वह चार महीनों से दिल्ली में रह रही हैं, और उनकी सास केंद्र का संचालन कर रही हैं।
➡ गरौल पंचायत के मुखिया अतहर हुसैन ने वार्ड 14 और 15 में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने की समस्या उठाई और तत्काल बहाली की मांग की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खूनी खेल: चाय गिरने पर चला चाकू, दो जख्मी, हमलावर मिट्ठू गिरफ्तार!

बैठक में देरी और पदाधिकारियों की अनुपस्थिति

➡ बैठक का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन कई पदाधिकारी देर से पहुंचे:

  • एमओ मोनिका कुमारी – 1 बजे के बाद पहुंचीं
  • सीडीपीओ अंजू कुमारी – 1:30 बजे पहुंचीं
    ➡ बिजली विभाग, आवास पर्यवेक्षक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी समेत कई विभागों के पदाधिकारी पूरी तरह अनुपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और कार्रवाई की मांग

पंस. शकील अहमद ने बैठक में पदाधिकारियों की गैरहाजिरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “जब पदाधिकारी बैठक में नहीं आएंगे, तो फिर बैठक का कोई औचित्य नहीं रह जाता।”

उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

बैठक में बीडीओ परमानंद प्रसाद, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विमलेश प्रकाश, मनरेगा पीओ गोपाल कृष्ण, थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा, पंस. भगवान देवी, रूपम कुमारी, उप प्रमुख अंजुम आरा, संतोष कुमार ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel