पटना, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। इस फेरबदल में भाजपा कोटे के सात नए मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई, जबकि कई पुराने मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए।
- Advertisement -
बदलाव की प्रमुख बातें
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग छीनकर नीतीन नवीन को दिया गया।
नीतीन नवीन का विभाग (नगर विकास एवं आवास) अब जीवेश मिश्रा को सौंपा गया।
मंगल पांडेय से कृषि विभाग छीनकर विजय सिन्हा को दिया गया, जबकि मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और विधि विभाग मिला।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता संतोष सुमन से दो विभाग छीनकर केवल लघु जल संसाधन विभाग दिया गया।
दिलीप जायसवाल से राजस्व विभाग लेकर संजय सरावगी को दिया गया।
प्रेम कुमार का विभाग छीनकर राजू सिंह और सुनील सिंह को सौंपा गया।
कैबिनेट विस्तार के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन से दो विभाग छीन लिए गए। अब उनके पास केवल लघु जल संसाधन विभाग बचा है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बदलाव भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। मांझी हाल ही में सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा पर दबाव बना रहे थे, ऐसे में यह फेरबदल कहीं न कहीं उनके लिए राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार।
#MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling
Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80
#BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade
Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात
#NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse
Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं,
#DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey