Darbhanga | अलीनगर प्रखंड के अंदोली गांव में सोमवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे गांव के 20 घर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेज हवा के चलते तेजी से फैल गई।
- Advertisement -
फायर ब्रिगेड पहुंचने में हुई देरी
गांववालों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम करीब 2 घंटे की देरी से पहुंची। इस बीच, आग पूरे टोले में फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने बोरिंग से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर पीड़ित परिवार
इस भीषण हादसे के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर जल जाने के कारण सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।
Darbhanga Library: दरभंगा की दशकों पुरानी ऐतिहासिक कमला नेहरू लाइब्रेरी अब किताबों की जगह ईवीएम का गोदाम बन गई है। भाजपा नेता अशोक नायक ने डीएम से शिकायत कर तत्काल जीर्णोद्धार की
#DarbhangaNews,#BiharHeritage,#LibraryRestoration
Nawada POCSO Court: नवादा पॉक्सो कोर्ट ने अपहरण के एक मामले में आरोपी ब्रजेश कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। शादी और तीन बच्चों का हवाला भी कोर्ट में काम नहीं आया, क्योंकि घट
#NawadaNews,#POCSOAct,#BiharCourt
Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। शहर के स्वागत बोर्ड पर छह माह से मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के नाम की गलती नहीं सुधारी गई, वहीं दुर
#BenipurNagarParishad,#DarbhangaNews,#BiharLocalGovt
Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के चार ठिकानों पर छापा मारा,
#BiharVigilance,#CorruptionInBihar,#ChandrashekharSingh