back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi कमतौल पहुंचे, क्यों बिफरे, क्यों कहा, फिर अगले महीनें आऊंगा, सीनियर ऑफिसरों की खैर नहीं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

आंचल कुमारी। Darbhanga | कमतौल | एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बुधवार को सदर टू पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजियों के अद्यतन नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान मिली खामियां

🔹 एसएसपी ने दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ति पंजी, निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, इनडेक्स पंजी, थाना बार खतियान भाग-1, लंबित कांडों की संचिका, प्रगति प्रतिवेदन और अंतिम आदेश से संबंधित पंजियों की जांच की।
🔹 जांच में सभी पंजियां अद्यतन नहीं पाई गईं, जिससे एसएसपी ने नाराजगी जताई।
🔹 सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम को निर्देश दिया गया कि एक महीने के भीतर सभी पंजियों को अपडेट किया जाए।

- Advertisement -

एक माह बाद फिर होगा निरीक्षण

🚔 एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि पंजियां तय समय में अद्यतन नहीं की गईं, तो वरीय अधिकारियों को अनुशंसा भेजकर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
🚔 निरीक्षण के दौरान सदर टू एसडीपीओ ज्योति कुमारी भी मौजूद रहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में लौटा 'मिनी इंडिया', 7 दिन के कैंप से लौटकर छात्रों ने सुनाए एकता के अविस्मरणीय किस्से

इधर, कमतौल पुलिस का दिखा एक्शन… पॉक्सो एक्ट में

थाना पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर मुहम्मदपुर निवासी मोहम्मद चांद उर्फ मो. नेयाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था, और उसके खिलाफ न्यायालय से रेड वारंट जारी किया गया था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

🔹 थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी।
🔹 गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
🔹 बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

🚔 पुलिस प्रशासन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पासकी (Passkey) से अपने गूगल अकाउंट को कैसे बनाएं अभेद्य?

Passkey: आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन अकाउंट्स की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन...

Suryakumar Yadav की नोरा फतेही के डांस पर यह प्रतिक्रिया हुई वायरल, ईशान और अर्शदीप भी नहीं रोक पाए हंसी!

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप का खुमार अभी से फैंस के सिर चढ़कर बोल...

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान का भयंकर गुस्सा और अभिरा के अतीत का दर्दनाक खुलासा!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता...

Hardik Pandya विवाद: होटल के प्रतिबंधित एरिया में गर्लफ्रेंड संग वीडियो ने मचाया बवाल!

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के 'रॉकस्टार' हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें