spot_img

Nepal-Bihar Border पर ALERT! संदिग्ध दस्तावेज और विदेशी मुद्रा के साथ 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

काठमांडू / किशनगंज | नेपाल से बिहार के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों आरोपी किशनगंज पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

गिरफ्तारी कहां और कैसे हुई?

➡ बिहार के किशनगंज जिले के गलगलिया बॉर्डर पर एसएसबी ने दोनों को पकड़ा।
➡ किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने पुष्टि की कि पाठामारी सीमा से इनकी गिरफ्तारी हुई।
➡ दोनों के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
➡ पुलिस को शक है कि इनका कोई बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

कौन हैं गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक?

सहरियार सजीब खान
सागर

- Advertisement -

क्या-क्या बरामद हुआ?

विदेशी मुद्रा:

  • 590 अमेरिकी डॉलर
  • 3735 नेपाली रुपये
  • 7507 बांग्लादेशी टका
  • भारतीय 100 रुपये का नोट

संदिग्ध दस्तावेज:

  • स्लोवेनिया और क्रोएशिया के वीजा और निवास परमिट से जुड़े कागजात
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाणपत्र और मतदाता पहचान पत्र
  • डिप्लोमा प्रमाणपत्र

मोबाइल और सिम कार्ड:

  • Redmi 5G मोबाइल फोन
  • तीन नेपाली और बांग्लादेशी सिम कार्ड
  • एक भारतीय सिम कार्ड

क्या हो सकता है मकसद?

➡ पुलिस इस मामले को अंतरराष्ट्रीय घुसपैठ और मानव तस्करी से जोड़कर देख रही है।
नेपाल के जरिए भारत में अवैध घुसपैठ का यह कोई पहला मामला नहीं है।
नेपाल की खुली सीमा का दुरुपयोग कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं।
➡ पुलिस को शक है कि ये किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं, जो भारत में अवैध तरीके से लोगों को लाने-ले जाने का काम करता है

आगे क्या होगी कार्रवाई?

✔ पुलिस ने दोनों बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ शुरू कर दी है।
✔ उनके नेपाल और अन्य देशों के कनेक्शन की जांच की जा रही है
गृह मंत्रालय को भी इस मामले की जानकारी दी गई है
✔ दोनों आरोपियों पर विदेशी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

➡ नेपाल से अवैध घुसपैठ के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL