back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga में Begusarai बना कबड्डी का सरताज, Lakhisarai को हराया, जीता सब जूनियर बालक कबड्डी का Champion

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga | दरभंगा में आयोजित 22वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप का तीन दिवसीय आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -

फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने लखीसराय को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
तीसरे स्थान पर दरभंगा और चौथे स्थान पर पटना की टीम रही।

- Advertisement -

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आपदा विभाग एडीएम सलीम अख़्तर और उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद रहे। उनके साथ जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह (पप्पू जी), किड्स हेवन सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन अमन कुमार, बहादुरपुर प्रमुख श्रीमती रूबी राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर National Lok Adalat से पहले जजों ने बैंक अधिकारियों को दी बड़ी नसीहत, कहा- कर्जदारों को दें विशेष रियायत, पढ़िए Benipur अभियान 2.0

मुख्य अतिथि ने कहा कि “खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन इससे खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।”
उप निदेशक जनसंपर्क ने सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले

पहला सेमीफाइनल: बेगूसराय बनाम दरभंगा → बेगूसराय ने 42-40 से जीत दर्ज की।
दूसरा सेमीफाइनल: पटना बनाम लखीसराय → लखीसराय ने 42-41 के करीबी मुकाबले में जीत हासिल की।
फाइनल मुकाबला: बेगूसराय बनाम लखीसराय → बेगूसराय ने लखीसराय को हराकर चैंपियनशिप जीत ली।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन

चैंपियनशिप के दौरान राज्य स्तरीय टीम के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में जयशंकर चौधरी, अरुण कुमार, सत्यम कुमार, केशव कुमार, ईश्वर कुमार, मुकुंद कुमार झा, विवेक कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों और आयोजकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: DCE का 'उमंग' में दिखा जलवा, पुष्पलता ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड तो कबड्डी टीम बनी उपविजेता, Darbhanga इंजिनियरिंग में छाए होनहार

इस चैंपियनशिप के माध्यम से बिहार के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...

Free Fire MAX: 14 फरवरी को पाएं फ्री बंडल्स और स्किन्स!

Free Fire MAX: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के शौकीनों के लिए...

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ होगी साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म, निर्माता ने खोला विजन का राज

Ramayana Movie: बड़े पर्दे पर भगवान राम की कहानी को दोबारा जीवंत करने का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें