spot_img

Darbhanga से International Flights, @245 Crore, 90 एकड़ — जल्द मिलेगी नई उड़ान…Waah!

"दरभंगा वालों, तैयार हो जाओ! हवाई सफर की एक नई कहानी लिखी जाने वाली है..."जहां अब तक छोटे विमानों की चहल-पहल थी, वहां अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स की गूंज सुनाई देगी! 245 करोड़ की लागत, 90 एकड़ भूमि, और एक ऐसा रनवे जो दुबई, सिंगापुर, बैंकॉक तक सीधी उड़ान का सपना पूरा करेगा। मिथिला का आकाश अब और ऊंचा उड़ने को तैयार है! सरकार ने हरी झंडी दे दी है, इंजीनियरों ने ब्लूप्रिंट थाम लिया है, और जनता की उम्मीदें पंख फैला रही हैं। तो क्या आप तैयार हैं दरभंगा को ग्लोबल एयरपोर्ट बनते देखने के लिए? यह सिर्फ विकास नहीं, मिथिला की नई उड़ान है!

spot_img
- Advertisement -

पटना / दरभंगा | बिहार सरकार ने दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी देते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने का फैसला किया है। इस परियोजना के तहत 245 करोड़ रुपये की लागत से 90 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे रनवे का विस्तार और बड़े विमानों की लैंडिंग संभव हो सकेगी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मिलेगी सौगात

https:/news/bihar/darbhanga/darbhanga-airport-will-now-connect-directly-to-south-india-know-about-a-new-flight-permit/147568/

- Advertisement -

सरकार के इस फैसले से दरभंगा एयरपोर्ट को दुबई, सिंगापुर और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए सीधी उड़ानों की सौगात मिल सकती है। मंत्री संजय झा ने हाल ही में कहा था कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा, जिससे खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासियों को सीधा हवाई संपर्क मिलेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर झपटमारी के 1 हफ्ते में पुलिस का बड़ा एक्शन! कटिहार से 1.33 लाख बरामद, अपराधी अभी भी फरार

मिथिला को नई पहचान, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना से न सिर्फ मिथिला क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी, बल्कि बिहार के अन्य हिस्सों को भी वैश्विक स्तर पर जोड़ने में मदद मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

https:/news/bihar/darbhanga/darbhanga-airport-created-a-record-operated-270-flights-in-a-month/147744/

सरकार का यह कदम बिहार में हवाई संपर्क और बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। वहीं तरफ CM नीतीश कुमार ने आज जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (पटना एयरपोर्ट) के निर्माणाधीन नए टर्मिनल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं जल्द मिल सकें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath Traffic | दरभंगा में छठ पर बदल गया ट्रैफिक, 15 नवंबर से इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां!

Patna Airport विस्तार से बढ़ेगी सुविधाएं

➡ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टर्मिनल का विस्तार किया जा रहा है।
➡ नई सुविधाओं से लैस एयरपोर्ट से अधिक उड़ानें संचालित होंगी।
➡ हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए रनवे विस्तार की योजना पर भी काम जारी है।

https:/news/bihar/darbhanga/darbhanga-airport-will-soon-become-international-now-fly-directly-to-dubai-bangkok-mp-sanjay-jha-announced/144744/

बिहटा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का स्थल निरीक्षण किया।
✅ यह एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
✅ 10 ऐयरो स्टेशन बनाए जाएंगे।
✅ पटना एयरपोर्ट पर यात्री भार कम होगा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

खगौल-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण का भी निरीक्षण

➡ पटना एयरपोर्ट से बिहटा एयरपोर्ट तक यातायात सुगम बनाने के लिए खगौल-बिहटा एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
➡ निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga SDPO Transfer दरभंगा के बिरौल को मिला नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी! संजीव शेखर बने बिरौल के नए SDPO

अन्य हवाई अड्डों के विकास पर जोर

बिहार सरकार ने हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं:
📌 रक्सौल ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 139 एकड़ भूमि अधिग्रहण (207 करोड़ रुपये)
📌 दरभंगा एयरपोर्ट का रनवे विस्तार (90 एकड़ भूमि अधिग्रहण, 245 करोड़ रुपये)
📌 बिरपुर एयरपोर्ट (सुपौल) का विकास (88.83 एकड़ भूमि, 42.37 करोड़ रुपये)
📌 अब तक 495 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित किए गए।

हवाई संपर्क बढ़ने से रोजगार और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

➡ इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने से बिहार के लोगों को हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी।
➡ नए एयरपोर्ट्स से राज्य में निवेश और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
➡ पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।

बिहार में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Chhath Traffic | दरभंगा में छठ पर बदल गया ट्रैफिक, 15 नवंबर से इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां!

Bihar Chhath Traffic: छठ महापर्व के लिए दरभंगा में ट्रैफिक प्लान जारी हो गया है। 15 नवंबर दोपहर से कई सड़कें बंद रहेंगी, जानें हराही पोखर, केएम टैंक और गंगा सागर घाट के पास के नए निय#BiharChhathTraffic,#DarbhangaNews,#ChhathPuja2026

बेगूसराय में हद हो गई! पुलिस पर जानलेवा हमला कर आरोपी को भगाया, दो जवान लहूलुहान

Begusarai Police Attack: बेगूसराय में पुलिस टीम पर हमला कर शराबबंदी कानून के एक फरार आरोपी को हिरासत से छुड़ा लिया गया। इस दौरान ईंट-पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।#BegusaraiPoliceAttack,#BiharCrime,#BegusaraiNews

Darbhanga Bhai Dooj News | बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान में चौका पर ‘पीढ़ी’ और बहनों का अटूट प्रेम! फूल, पान, सुपारी से लंबी उम्र...

Bihar Bhai Dooj: बिहार में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुशेश्वरस्थान में बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, पारंपरिक गीतों#BiharBhaiDooj,#Kusheshwarasthan,#YamDwitiya

Darbhanga News| जाले चित्रगुप्त पूजा पर युवाओं ने लिया समाजसेवा का संकल्प! भैयादूज पर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Jale Festival: जाले में भैयादूज और चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की, वहीं कायस्थ समाज के युवाओं ने राष्ट्र और समाज के निर्माण का संक#JaleFestival,#BhaiDooj,#ChitraguptaPuja