spot_img

Haryana Police की बड़ी कार्रवाई, 6 क्विंटल विस्फ़ोटक के साथ Darbhanga का सरगना समेत दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

हरियाणा / दरभंगा | सफीदों पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक टाटा एस गाड़ी से 6 क्विंटल 30 किलो 720 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

अवैध पटाखों का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा

पुलिस को सूचना मिली थी कि करनाल जिले के असंध निवासी बलजीत सिंघाना गांव के मंदिर के पास अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बेच रहा था।
➡ स्टेडियम के पास एक टाटा एस गाड़ी में भारी मात्रा में पटाखे लोड किए गए थे।
➡ पुलिस ने मौके पर छापा मारकर गाड़ी को जब्त कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

पहला आरोपी: बलजीत (वार्ड 11, असंध, करनाल)
दूसरा आरोपी: सुदीश कुमार (रामपुरा, दरभंगा, बिहार)
बरामद पटाखे: 64 पेटियां
कुल वजन: 6 क्विंटल 30 किलो 720 ग्राम

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नशे में हंगामा, घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी, पुलिस ने युवक को धर दबोचा

बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे

जब पुलिस ने आरोपियों से पटाखों का लाइसेंस या कोई परमिट दिखाने को कहा, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी पटाखों को सील कर दिया और आरोपियों के खिलाफ 9B एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई विनोद का बयान

पटाखों की बिक्री पर रोक के बावजूद अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।
विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस मामले में और भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए और किन-किन जगहों पर सप्लाई किए जाने वाले थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बार-बार आग लगने से रेलवे हलकान, अब जंक्शन को बनाया जाएगा ‘फायर प्रूफ’

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार हो रही आग की घटनाओं ने रेलवे...