back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Madhubani में होली में घुला मातम का रंग, 4 युवतियों की मौत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani | होली की मस्ती में डूबे चार परिवारों की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गईं। मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के परजुआर पंचायत के दहिला गांव में होली के बाद तालाब में रंग धोने गईं चार युवतियों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: भवानीपुर में सजेगी Ugranath Mahotsav की रंग, सुर-संगीत और कला की महफिल का दिखेगा शास्त्रीय आयाम, पढ़िए तीन दिन, विविध कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल और आध्यात्मिक ऊर्जा

कैसे हुआ हादसा?

होली खेलकर तालाब में गईं थी रंग धोने
पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं चारों युवतियां
गांव वालों ने काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक हो चुकी थी मौत

- Advertisement -

मरने वाली युवतियों की पहचान

📌 चंदा देवी (22) पिता श्रीकांत राय
📌 काजल कुमारी (20) पिता श्रीकांत राय
📌 अनु कुमारी (20) पिता कामफू राय
📌 लखन कुमारी (20) पिता कामफू राय

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी में लूट की बड़ी योजना विफल, शातिर अपराधी दबोचा गया, देसी कट्टा बरामद

चारों युवतियां आपस में रिश्तेदार थीं और गांव में एक साथ बड़ी हुई थीं, जिससे एक साथ चार शव देखकर पूरा गांव सदमे में है

गांव में पसरा मातम, प्रशासन से मदद की मांग

घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना अध्यक्ष नेहा निधि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।
गांव के लोग प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत देने की मांग कर रहे हैं।

जहां कुछ घंटे पहले होली की मस्ती और रंग बिखरे थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें