back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani Police का कारनामा, पकड़ना था ‘नागनाथ’ पकड़ लिया ‘सांपनाथ’, कटघरे में सरकार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani police का कारनामा, पकड़ना था ‘नागनाथ’ को पकड़ लिया ‘सांपनाथ’ को। दरअसल, पूरा मामला अपनी ही सरकार (BJP MLA Arun Shankar Prasad raised questions on the working style of the police) को कटघरे में खड़ा करता है। ‘नागनाथ’ और सांपनाथ’ सांकेतिक नाम है। वजह यह, इन दोनों का नाम विजय कुमार सिंह है। इसको लेकर

- Advertisement -

भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

बिहार में मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ नरम रवैया और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार, यह कैसी पीपुल-फ्रेंडली पुलिसिंग है?

- Advertisement -

गलत व्यक्ति को उठाने का मामला पहुंचा सदन में

विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने अपने क्षेत्र के विजय कुमार सिंह से जुड़े एक मामले को सदन में उठाया। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक अन्य विजय कुमार सिंह को पकड़ना था, लेकिन गलती से दूसरे व्यक्ति को रात 10 बजे उनके घर से उठा लिया

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी जब अपनी पर आ जाए... डायल-112 पर आई कॉल और 1 घंटे बाद...बच्चा घर पर... पढ़िए आंखों में खुशी के आंसू

सरकार के जवाब से असंतुष्ट दिखे विधायक

सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि एक ही नाम के दो व्यक्तियों के कारण भ्रम की स्थिति बनी और जब सुबह परिवार वालों ने आधार कार्ड दिखाया तो निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया

  • इस पर विधायक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब पुलिस की गलती थी तो एक सामाजिक कार्यकर्ता को निजी मुचलका भरने के लिए मजबूर क्यों किया गया?
  • उन्होंने बिहार पुलिस की कार्यशैली को मनमाना और अन्यायपूर्ण बताया और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की
यह भी पढ़ें:  Bihar News: मछली पालकों की नीली क्रांति को लगेगा पंख... Fish Farmer की आय होगी दोगुनी, सरकार का मेगा प्लान तैयार, जल्द होगा FPO का गठन

इस मामले ने पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है, जिससे बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर फिर बहस तेज हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

US Trade Policy पर ऐतिहासिक फैसला: ट्रंप के $175 बिलियन के टैरिफ अवैध, अब कंपनियों को कैसे मिलेगा रिफंड?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के एक बड़े आर्थिक फैसले को अवैध घोषित...

Rakul Preet Singh News: Rakul Preet Singh और जैकी भगनानी की दूसरी सालगिरह पर प्यार का इज़हार: ‘तुम सपनों जैसे हो’

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों प्यार का मौसम छाया हुआ है...

Madhubani News: मधुबनी Police का डबल धमाका, लूटी बाइक के साथ गांजे की खेप भी बरामद, दो शातिर अपराधी दबोचे

Madhubani Police: अपराध की दुनिया के खिलाड़ियों को कानून के लंबे हाथों ने एक...

Bhagalpur News: AI समिट में राहुल गांधी के विरोध से भड़की BJP, भागलपुर में फूंका पुतला, मचा घमासान

Bhagalpur News: सियासत की बिसात पर शह और मात का खेल तो पुराना है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें