back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

रविवार सुबह नेपाल के लिए बना काल, सिंधुपालचोक में बस दुर्घटनाग्रस्त, 14  की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
Related image नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में रविवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम 14  लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18  लोग घायल हो गए जिन्हें काठमांडू और सिंधुपालचोक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना सुनकोसी ग्रामीण नगर पालिका-7 इलाके के दोलखा खादीचौर-झिरी सड़क खंड के पास उस वक्त हुई जब बस बेकाबू होकर करीब 100 मीटर नीचे गिर गई। शुरुआती जांच के अनुसार चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और तेज स्पीड में जा रही बस आज सुबह लगभग 8:30 बजे सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
काठमांडू, देशज न्यूज। कलिनचौक से भक्तपुर जाने वाली यह बस कलिनचौक मंदिर से तीर्थयात्रियों को वापस लेकर जा रही थी। उसी दौरान यह दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।आधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार दो घायलों को काठमांडू के लिए रेफर किया गया है( अन्य का इलाज खादीचौर के सदाबहार अस्पताल में चल रहा है।
नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवान और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इससे पहले शनिवार को नेपाल के नवलपरासी जिले के ओल्ड कावासोटी बाजार में एक बस दुर्घटना में 30 लोग घायल हो गए थे। बस में नेपाली सेना के जवान थे।रविवार सुबह नेपाल के लिए बना काल, सिंधुपालचोक में बस दुर्घटनाग्रस्त, 14  की मौत
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें