पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी पार्टियां अपने प्रचार अभियान में जुट गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है, जिसका नाम है – ‘चमके बिहार, गमके बिहार, अमृतकाल में दमके बिहार’। इस गाने को BJP के चुनावी प्रचार का अहम हथियार माना जा रहा है, जिसमें एनडीए सरकार की उपलब्धियों और केंद्र की योजनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है।
करीब 3 मिनट 43 सेकंड के इस प्रचार गीत में बिहार के विकास कार्यों और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को हाईलाइट किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपेक्षाकृत कम स्क्रीन स्पेस मिला, जबकि BJP के नेताओं को ज्यादा फोकस किया गया है।
BJP के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा –
“अमृतकाल में बदल रहा है बिहार, फिर एक बार डबल इंजन सरकार।”
मोदी के साथ सिर्फ पांच बार दिखे नीतीश, BJP नेताओं को ज्यादा स्क्रीन स्पेस
इस कैंपेन वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ पांच बार एक साथ दिखाया गया है। इसके विपरीत, BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है। इससे साफ संकेत मिलता है कि BJP इस चुनाव में खुद को लीड रोल में प्रोजेक्ट करने की रणनीति अपना रही है।
इसके अलावा बिहार के प्रमुख विकास कार्यों को भी दिखाया गया है, जिनमें –
▶️ पटना एम्स ▶️ पटना मेट्रो परियोजना ▶️ महात्मा गांधी सेतु का पुनर्निर्माण ▶️ बिहार म्यूजियम ▶️ नालंदा विश्वविद्यालय ▶️ मखाना और अन्य उत्पादों की ब्रांडिंग ▶️ राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम
BJP की रणनीति क्या संकेत देती है?
BJP के इस कैंपेन सॉन्ग से साफ है कि पार्टी ‘डबल इंजन सरकार’ के विकास मॉडल को चुनावी एजेंडा बना रही है। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीमित स्क्रीन स्पेस देकर BJP अपने नेतृत्व को ज्यादा मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही है।
Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार के भागलपुर आ सकते हैं। इस संभावित दौरे से भागलपुर, बांका और आसपास के जिलों को 3242.95 करोड़ रुपये की 459 विकास योजना
#BiharPMVisit,#BhagalpurNews,#SamratChoudhary
Bihar Airport: सहरसा एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन और एटीसी टावर के निर्माण का टेंडर रद्द हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों के हवाई सफर का सपना टूट गया है। करोड़ों की परियोजना में अब औ
#BiharAirport,#SaharsaNews,#AirportDevelopment
Darbhanga Accident: दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे एक परिवार पर दरभंगा में सड़क हादसा कहर बनकर टूटा है। पति-पत्नी और उनका दो वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
#DarbhangaNews,#BiharAccident,#DurgaPuja
Meira Kumar: पटना हाईकोर्ट ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को पांच दशक पुराने जमीन विवाद में बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनकी 18 कट्ठा 10 धूर जमीन की जमाबंदी बहाल करते हुए
#MeiraKumar,#PatnaHighCourt,#BiharLandDispute