spot_img

Darbhanga में युवती की संदेहास्पद मौत, पिता ने कहा— मार डाला

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के बाघमारा नवटोलिया गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान रोशन राय की 26 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

चापाकल से पानी भरते समय हुआ हादसा

मृतका के श्वसुर अर्जुन राय के अनुसार, सविता देवी बिजली संचालित मोटर पंप से चापाकल से पानी लेने गई थी, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ी।

- Advertisement -

परिजनों ने तुरंत एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने बेहतर इलाज के लिए पीएचसी कुशेश्वरस्थान रेफर कर दिया। लेकिन, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ज्ञानस्थली हाई स्कूल Benipur में वार्षिकोत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्रों ने मन मोहा

मृतका के पिता ने जताया संदेह

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता रोहित राय, जो जिमराहा गांव के निवासी हैं, पीएचसी पहुंचे। उन्होंने बिजली के करंट से हुई मौत को संदेहास्पद बताया और मामले की जांच की मांग की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा और शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच दरभंगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया –

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...