spot_img

Darbhanga में भीषण आग, आधा दर्जन घर-कारोबार बनीं राख, लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स | Darbhanga में भीषण आग, आधा दर्जन घर-कारोबार बनीं राख, लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता| यह भीषण गर्मी की शुरुआत है। इस शुरूआत में ही आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। आगे क्या होगा? जागरूकता जरूरी है।

- Advertisement -

घर ही नहीं जले, जिंदगी तबाह हो गई

बीती रात दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव (वार्ड नंबर 8) में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब आधा दर्जन (A huge fire broke out in Darbhanga, half a dozen houses and businesses turned to ashes) घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, वहीं एक व्यक्ति झुलस गया और एक गाय-बछड़ा आग में झुलस गए।

- Advertisement -

गर्मी शुरू होते ही आग का कहर, रतनपुरा में आधा दर्जन घर जलकर राख

जानकारी के अनुसार, एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव (वार्ड नंबर 8) में रविवार रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में सुशीला देवी, मो. अकील, बलवंत ठाकुर, खुशनसीबा और एक टेंट हाउस का स्टोर आ गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Flood News: दरभंगा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी हुई तेज! जानें प्रशासन के बड़े फैसले

लाखों की संपत्ति खाक, शादी की तैयारी पर पानी फिरा

इस हादसे में मो. अकील और खुशनसीबा के घर पूरी तरह जल गएमो. अकील की बेटी की शादी 10 अप्रैल को होनी थी, लेकिन इस हादसे में शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता खुशनसीबा ने बताया कि उनके घर में शादी की तैयारी के लिए रखे कपड़े और बर्तन समेत करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति जल गई

गाय-बछड़ा झुलसे, एक शख्स घायल

आग में सुशीला देवी के घर की एक गाय और बछड़ा झुलस गए। वहीं, बलवंत ठाकुर आग बुझाने के दौरान झुलस गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने खुद बुझाई आग

ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पायास्थानीय निवासी त्रिलोकनाथ राय ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन यह हादसा रमजान के दौरान हुआ, जिससे प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

गर्मी के कारण बढ़ रही आगजनी की घटनाएं

हर साल गर्मी में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। तेज गर्मी और लू के कारण कई बार शॉर्ट सर्किट या चिंगारी से आग फैल जाती है। इस बार भी अचानक लगी आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sahyog Shivir News: दरभंगा केवटी में लगा सहयोग शिविर: जब MLA और प्रधान सचिव खुद पहुंचे, मिली बड़ी राहत!

प्रशासन से मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की और प्रशासन से मदद की अपील की है। स्थानीय निवासी त्रिलोकनाथ राय ने प्रशासन से तुरंत मुआवजा देने की मांग की है

📌 गर्मी में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime: 24 घंटे में बड़ी वारदात से दहला सिंहवाड़ा, स्वर्ण व्यवसायी शिबू ठाकुर से लाखों के सोने-चांदी गहने लूट से व्यापारियों में खौफ, पुलिस कर रही है तहकीकात, जानिए

📌 घटना के बाद प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू किया है। पीड़ित परिवारों ने जल्द से जल्द मुआवजा देने की अपील की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Accident News: दर्दनाक हादसा! मधुबनी में NH-27 पर मिथिला हाट से लौट रहे परिवारों पर टूटा ट्रक का कहर, ऑटो को कुचला,...

मधुबनी के फुलपरास में NH-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार 12 यात्री घायल। 7 गंभीर मरीजों को डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में#MadhubaniNews,#RoadAccident,#BiharAccident

Nalanda Train Accident News: राजगीर मलमास मेला से लौट रहे भोजपुर के युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए -मोहनी हाल्ट स्टेशन की भीड़!

Nalanda Train Accident News: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राजगीर में ऐतिहासिक मलमास मेला देखकर अपने घर लौट रहे एक युवक की चलती ट्रेन से#NalandaTrainAccident,#MalmasMela,#BhojpurNews

Patna Coaching News: खान सर की कोचिंग पर हमला: बड़ा एक्शन, कोचिंग के निदेशक समेत 3 लोग हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला!

पटना में खान सर की 'ग्लोबल स्टडीज' कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर#PatnaNews,#KhanSirCoaching,#BiharCrime

Bihar Heat News: बिहार में गर्मी का भीषण अटैक मानसून की धीमी चाल! 6 जिलों में अलर्ट, 43°C टॉर्चर, कब मिलेगी राहत… जब दक्षिण-पश्चिमी...

बिहार में एक बार फिर गर्मी ने दस्तक दी है, मॉनसून की सुस्त रफ्तार के चलते तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरव#BiharHeatNews,#PatnaWeather,#HeatwaveAlert