spot_img

Motihari का रंगबाज, बमबाज, Muzaffarpur में करतूत, अब 3 मास्टरमाइंड चक्की पीसिंग….

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार |Muzaffarpur| मुजफ्फरपुर पुलिस ने रंगदारी के लिए बम फेंकने और 15 लाख रुपये की मांग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह घटना फकुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में हुई, जहां 23 मार्च 2025 की रात करीब 10 बजे दो अज्ञात बाइक सवारों ने अरुण कुमार सिंह के घर पर बम फेंका

- Advertisement -

बम फेंकने के बाद रंगदारी की मांग

घटना के तुरंत बाद अरुण कुमार सिंह को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित ने फौरन पुलिस को सूचना दी और फकुली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस नंबर 22/25 दर्ज कर जांच शुरू की

- Advertisement -

पुलिस का एक्शन और अपराधियों की गिरफ्तारी

मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और इनपुट के आधार पर तीनों अपराधियों को धर दबोचा

- Advertisement -

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान संतोष कुमार, सरोज कुमार और क्रिम कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों मोतिहारी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो जांच में अहम साबित हो सकता है।

आगे की जांच जारी

पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। मुजफ्फरपुर पुलिस हर पहलू की गहन पड़ताल कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है

पुलिस की तत्परता से अपराधियों पर लगा अंकुश

यह घटना जहां समाज में दहशत फैलाने की कोशिश थी, वहीं पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में वकीलों का हल्ला बोल, क्यों चाहिए ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’?

Bihar Advocate Protection Act: भागलपुर में अधिवक्ताओं ने 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' लागू करने की जोरदार मांग की है। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित वकीलों ने सरकार से ठोस कानूनी प्रावधान की अपील क#BiharNews,#AdvocateProtectionAct,#BhagalpurProtest

भागलपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! ओवरलोडिंग कर रहे 3 ट्रैक्टर पकड़े गए, क्या अब रुकेंगे हादसे?

Bihar Road Safety: भागलपुर में हुए सड़क हादसे के बाद बिहार पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बाईपास थाना पुलिस ने 3 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।#BiharRoadSafety,#BhagalpurPolice,#OverloadedVehicles

दरभंगा रेलवे क्वार्टर में खूनी खेल – ड्यूटी से लौटते ही घेरकर -कर्मी पर बेरहमी से हमला! लोहे की रॉड से सिर फोड़ा, परिवार...

Darbhanga Crime News: दरभंगा के लहेरियासराय में रेलवे कर्मचारी विपिन पासवान पर जानलेवा हमला हुआ है। पड़ोसी राजीव कुमार ने लोहे की रॉड से उनका सिर फोड़ दिया।#DarbhangaCrime,#BiharNews,#RailwayEmployee

Darbhanga Road Accident दरभंगा में मौत का खौफनाक मंजर: बाइक ने ली 22 साल के आसिफ की जान, दीवार गिरी और सब खत्म!कदम...

Darbhanga Road Accident: दरभंगा के जाले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय आसिफ की मौत हो गई। अज्ञात बाइक की टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ा और दीवार गिरने से हादसा हुआ।#DarbhangaNews,#RoadSafety,#BiharAccident