spot_img

Bihar Congress में बड़ा फेरबदल: 58 नए जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति, जानिए Darbhanga, Samastipur में किन्हें मिली जिम्मेदारी

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज टाइम्स: Bihar Congress में बड़ा फेरबदल: 58 नए जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति, जानिए Darbhanga, Samastipur में किन्हें मिली जिम्मेदारी।

- Advertisement -

पार्टी ने इसे “सामाजिक न्याय” का नारा दिया है, लेकिन

कांग्रेस पार्टी ने बिहार में संगठनात्मक बदलाव करते हुए 58 जिलाध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी अधिसूचना जारी की। पार्टी ने इसे “सामाजिक न्याय” का नारा दिया है, लेकिन जिलाध्यक्षों की सूची में सवर्णों और भूमिहारों का वर्चस्व दिख रहा है, जिससे पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जातीय समीकरण: कांग्रेस का नया फॉर्मूला?

जाति संख्या प्रतिशत
सवर्ण 14 35%
भूमिहार 6 15%
ब्राह्मण 4 –
राजपूत 3 –
कायस्थ 1 –
ओबीसी 10 –
यादव 5 –
कुर्मी 2 –
कुशवाहा 3 –
दलित 5 –
पासवान 3 –
रविदास 2 –
अल्पसंख्यक 7 –
मुस्लिम 6 –
सिख 1 –
अति पिछड़ा वर्ग 3 –
वैश्य समाज 1 –
यह भी पढ़ें:  Bihar Drug Problem बच्चों का भविष्य खतरे में! सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत बोले- बिहार में नशे की समस्या सिर्फ बीमारी नहीं, बड़ी चुनौती

दलित चेहरे की राजनीति बनाम सवर्ण वर्चस्व

  • प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजेश राम (दलित) की नियुक्ति कर कांग्रेस ने दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की।

    - Advertisement -
  • लेकिन जिलाध्यक्षों में 35% पद सवर्णों को देकर पार्टी ने पारंपरिक वोट बैंक को बनाए रखने की कोशिश की।

  • भूमिहारों को 6 जिलाध्यक्ष देकर कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह इस वर्ग को खोना नहीं चाहती।

  • यादवों को 5, कुशवाहा को 3, कुर्मी को 2 पद देकर कांग्रेस ने ओबीसी में संतुलन साधने की कोशिश की।

  • अल्पसंख्यकों को 7 पद (मुस्लिम-6, सिख-1) देकर मुस्लिम वोट बैंक को बनाए रखने की रणनीति अपनाई गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- 'शानदार!'

महत्वपूर्ण जिलाध्यक्षों की सूची

जिला नए जिलाध्यक्ष
पटना (शहरी) शशिरंजन (जिलाध्यक्ष), रंजीत कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)
पटना ग्रामीण-1 सुमित कुमार सन्नी (जिलाध्यक्ष), उदय कुमार चंद्रवंशी (कार्यकारी अध्यक्ष)
पटना ग्रामीण-2 गुरुजीत सिंह (जिलाध्यक्ष), नीतू निशाद (कार्यकारी अध्यक्ष)
दरभंगा दयानंद पासवान
मुजफ्फरपुर अरविंद मुकुल
पूर्णिया विजेंद्र यादव
सहरसा मुकेश झा, तारिणी ऋषिदेव (कार्यकारी अध्यक्ष)
वैशाली महेश प्रसाद राय
सीवान सुनील कुमार यादव
सुपौल सूर्यनारायण मेहता, राम नारायण प्रसाद (कार्यकारी अध्यक्ष)
समस्तीपुर अबु तमीम
सारण बच्चू प्रसाद बीरू
शिवहर नूरी बेगम
यह भी पढ़ें:  बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

क्या कांग्रेस का यह कदम 2025 चुनाव में कारगर होगा?

  • कांग्रेस का यह जातीय समीकरण दलितों को लुभाने और सवर्णों को बनाए रखने की दोहरी रणनीति को दर्शाता है।

  • पार्टी ने मुस्लिम और भूमिहार वोटों पर खास फोकस किया है।

  • हालांकि, क्या यह रणनीति 2025 के विधानसभा चुनाव में सफल होगी? यह देखने वाली बात होगी।

क्या कांग्रेस का यह जातीय संतुलन बिहार की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव ला पाएगा? आपकी राय क्या है?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey