spot_img

Samastipur Railway Division ने तोड़ा रिकॉर्ड! 430 किलोमीटर ट्रैक पर अब 110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर, देशज टाइम्स: समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (31 मार्च 2025 तक) में कई (Samastipur Railway Division। DeshajTimes.Com) ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। माल ढुलाई, यात्री प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, टिकट जांच, और राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

माल ढुलाई में रिकॉर्ड वृद्धि

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर NH-28 पर डकैती! फाइनेंसकर्मी को ओवरटेक कर 3 अपराधियों ने रोका, पिस्तौल सटाया, सब कुछ लूटा

यात्री सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार

  • 50.55 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24.66% अधिक

  • यात्री राजस्व ₹1004.86 करोड़, जो पिछले वर्ष के ₹831.84 करोड़ से 20.80% अधिक

  • कुल राजस्व ₹1256.15 करोड़, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21.93% की वृद्धि

पार्सल सेवाओं में 21% वृद्धि

  • समस्तीपुर मंडल ने ₹5.32 करोड़ का पार्सल राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21% अधिक

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! समस्तीपुर के चकोटी मठ से चोरी हुई 6 प्राचीन मूर्तियां मिलीं, 3 शातिर चोर दबोचे गए| Darbhanga मंदिर चोरी की अंतरजिला गिरोह का खुलासा!

विशेष ट्रेनों और फेस्टिवल मैनेजमेंट में सफलता

  • छठ पूजा (5-15 नवंबर 2024): 45.56 लाख यात्रियों का प्रबंधन (172.32% वृद्धि)।

  • महाकुंभ (8 जनवरी – 27 फरवरी 2025):

    • 139.22 लाख यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान की गई।

    • ₹115.1 करोड़ का राजस्व अर्जित।

    • 37 विशेष ट्रेनें चलाई गईं।

    • भीड़ नियंत्रण के लिए 720 स्वयंसेवक और RPF/SDRF तैनात

  • होली 2025: 1.8 करोड़ यात्रियों से ₹198 करोड़ का राजस्व।

टिकट जांच और राजस्व वसूली

  • 6.11 लाख मामलों में टिकट रहित यात्रियों को पकड़ा गया।

  • ₹41.34 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Road Accident समस्तीपुर बंगरा थाना पुल के पास बड़ा हादसा! तेल टैंकर ने बाइक सवार को ओवरटेक कर रौंदा, घर लौट रहे कारोबारी की मौत

भंडार विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धियां

  • ₹70.65 करोड़ की स्क्रैप बिक्री, जो पिछले वर्ष की 370% अधिक

  • एक दिन में ₹12.11 करोड़ की स्क्रैप बिक्री, जो पूर्व मध्य रेल में सर्वाधिक।

ट्रैक सुधार और गति में वृद्धि

  • 430 किमी ट्रैक की स्पीड बढ़ाई, अब 110 किमी/घंटा रफ्तार।

  • 1200 किमी में से 1000 किमी ट्रैक की स्क्रीनिंग पूरी

  • 11000 किमी ट्रैक की जांच, 180 किमी ट्रैक की ड्रिप स्क्रीनिंग।

  • यात्री सुविधाओं पर ₹105 करोड़ का खर्च

रेलवे प्रशासन की प्रतिबद्धता

समस्तीपुर मंडल ने यात्रियों और माल परिवहन की गुणवत्ता में सुधार कर रेलवे को नए आयाम दिए हैं। रेलवे प्रशासन ने कहा कि यह सुधार अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाबलों और सभी संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। भविष्य में भी बेहतर सेवाएं और यात्री सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NH-27 पर मौत का तांडव..अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, पीछे से कुचल डाला! Madhubani में बेकाबू ट्रक ने ली मुजफ्फरपुर के युवक की...

Bihar Road Accident: मधुबनी के नरहिया बाजार के पास NH-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के 30 वर्षीय मनीष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। दरभंगा के संजीत शर्मा घायल हैं, जबकि बेक#BiharRoadAccident,#MadhubaniNews,#NH27Accident

रूह कंपा देगा ये हादसा! बांका में हलवाई की दुकान पर फसाद और खौलते तेल की कड़ाही में गिरा बच्चा, ऑन द स्पॉट मौत

Bihar Accident: बिहार के बांका जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय किशोर की खौलते तेल की कड़ाही में गिरने से मौत हो गई। रजौन बाजार में हुए इस हादसे ने सबको झकझोर दिया#BiharAccident,#BankaNews,#ChildSafety

Bihar Biometric Attendance बिहार में अब हाजिरी बताएगी सैलरी! प्रधानाचार्य से गार्ड तक, सबका हिस्सा बायोमीट्रिक से होगा तय

Bihar Biometric Attendance: बिहार के अनुदानित माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में अब बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर अनुदान राशि का वितरण होगा। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह नई व्यव#BiharNews,#BiometricAttendance,#EducationBihar

रिश्वत लेते पकड़ा गया था ये CO! अब रिश्वतखोर CO को कोर्ट ने भेजा जेल! 4 साल की सज़ा, 10 हज़ार का जुर्माना

Bihar Corruption: बिहार में भ्रष्टाचार पर पटना कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। नवादा के पूर्व अंचलाधिकारी भोला पासवान को रिश्वत लेने के आरोप में 4 साल का सश्रम कारावास और 10,000 रुपय#BiharCorruption,#NawadaNews,#PatnaCourt