spot_img

Bihar Land Survey में Darbhanga का बिरौल ‘ अव्वल ‘ Minister for Revenue and Land Reforms संजय सरावगी ने किसको दी चेतावनी?

spot_img
- Advertisement -

Bihar Land Survey @पटना | बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने भूमि सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक में स्वघोषणा प्रक्रिया को लेकर अहम निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैयतों (भूमि स्वामियों) को सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करने की जरूरत नहीं है। जो कागजात उपलब्ध हैं, उन्हें संलग्न कर दें, बाकी दस्तावेज बाद में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

- Advertisement -

स्वघोषणा की समय सीमा बढ़ाने पर विचार

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के DM Kaushal ने हनुमाननगर में दिया बड़ा आदेश! ऑफिस निर्माण से लेकर किसान योजनाओं तक, जानिए जनता को क्या मिलेगा

कम प्रगति वाले अंचलों पर कड़ी चेतावनी

  • समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ जिलों में स्वघोषणा की संख्या बेहद कम है।

  • पश्चिम चंपारण के बेतिया, पिपरासी, मधुबनी, ठकराहा, भितहा में स्वघोषणा की संख्या सबसे कम रही।

  • पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी, तुरकौलिया, बनकटवा, छौड़ादानो, रक्सौल में भी प्रगति धीमी रही।

  • बेतिया सदर में मात्र 187 स्वघोषणाएं और पिपरासी में सिर्फ 524 आवेदन मिले।

  • मंत्री ने 15 दिनों के भीतर सुधार नहीं होने पर कर्मियों को कार्यमुक्त करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के स्कूलों में चमकेगी नई रंगत! दीपावली से पहले सभी विद्यालयों में होंगे रंग-रोगन | जानिए -आंगनबाड़ी और छात्रावासों पर बड़ा अपडेट!

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अंचल

  • अररिया सदर में 1,36,777 स्वघोषणाएं प्राप्त हुईं।

  • दरभंगा के बिरौल में 1,14,067 स्वघोषणाएं जमा हुईं।

  • बहेड़ी, कुशेश्वर स्थान, जौकीहाट, फारबिसगंज, पलासी, कल्याणपुर और नबीनगर में भी रैयतों की भागीदारी संतोषजनक रही।

आईटी सर्वर की समस्या पर संज्ञान

  • मंत्री को सर्वर की खराबी से हो रही परेशानी की जानकारी दी गई।

  • आईटी टीम ने बताया कि 9 प्रमंडलों का डाटा अलग करने में समय लगा, लेकिन अब प्रक्रिया तेज हो रही है।

  • स्वघोषणा ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया को डेमो के माध्यम से भी समझाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कोढ़ा गैंग से मिली बड़ी राहत! राजमिस्त्री के लूटे 5 लाख लौटाए, पुलिस ने 4 दिन में खोज निकाले अपराधी

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण में तेजी लाई जाए और रैयतों को हर संभव सहायता दी जाए, ताकि भूमि रिकॉर्ड दुरुस्त किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar