spot_img

Waqf Amendment Bill : नाराज…हैरान हूं मैं, JDU में भगदड़ की चेतावनी, “यह विश्वासघात है” 4 मुस्लिम नेताओं का Nitish से तौबा, इस्तीफा

spot_img
- Advertisement -

पटना (Patna Politics) – वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) के राज्यसभा से पास होने के बाद बिहार की सियासत (Bihar Politics) में हलचल तेज (Waqf Bill, DeshajTimes.Com) हो गई है।

- Advertisement -

वक्फ संशोधन बिल पास होते ही JDU में मचा घमासान, मुस्लिम नेताओं ने दिया इस्तीफा

गुरुवार देर रात 12 घंटे की लंबी बहस के बाद यह बिल राज्यसभा से पास हुआ, जिसमें 128 वोट पक्ष में और 95 वोट विपक्ष में पड़े। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा से भी पारित हो चुका है और अब राष्ट्रपति की मंजूरी (President Approval) के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -

नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने किया बिल का समर्थन

इस विधेयक के समर्थन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौतरफा निशाने पर हैं, क्योंकि JDU ने बिल का समर्थन किया है। इसके बाद पार्टी के अल्पसंख्यक नेताओं में नाराजगी खुलकर सामने आई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पंचायत चुनाव पर आई बड़ी खबर! CM सम्राट चौधरी ने दिया अपडेट, जानिए कब डाले जाएंगे वोट?

पार्टी में इस्तीफों की बाढ़, मुस्लिम नेताओं में नाराज़गी

बिल के पास होते ही मो. कासिम अंसारी, मो. शाहनवाज मलिक, दिलशान राइन (भोजपुर) और अब मो. तबरेज सिद्दीकी अलीग, जो JDU के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव थे, ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को त्यागपत्र सौंपा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Biraul Snake Bite दशहरा के दिन दरभंगा में मातम! खेत में सांप ने डसा, किसान की दर्दनाक मौत, पटवन के दौरान हुआ हादसा

त्यागपत्र में लिखा- “यह विश्वासघात है”

मो. तबरेज सिद्दीकी अलीग ने अपने पत्र में लिखा:

“वक्फ संशोधन बिल पर पार्टी के रुख ने मेरे विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। जिस मुस्लिम समाज ने 19 वर्षों से पार्टी को समर्थन दिया, उन्हीं के हितों के विरुद्ध यह कदम उठाया गया है। यह लाखों मुस्लिम समर्थकों के विश्वास के साथ विश्वासघात है।”

उन्होंने अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। पत्र की प्रतिलिपि JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Road Accident समस्तीपुर में गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत! फिर जो हुआ...SH-88 जाम| हंगामा - गुस्सा

JDU में भगदड़ की चेतावनी, 2025 के चुनाव में पड़ेगा असर

मो. तबरेज ने यह भी दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) में इसका स्पष्ट असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब आंतरिक भगदड़ मचने की पूरी संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UP Voter List यूपी में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का ‘खेल’ पकड़ा गया! चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पूरे राज्य में जांच के...

UP Voter List: यूपी की वोटर लिस्ट में कांग्रेस के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि की है। पीलीभीत में 13,150 मतदाताओं के नाम में धांधली पर दो कर्मचारियों को #UPVoterList,#ElectionCommission,#PilibhitNews

Bihar IAS Transfer बिहार सरकार का बड़ा फैसला: IAS चंद्रशेखर सिंह को मिली जल संसाधन निगम की कमान, संभालेंगे कई अहम विभाग!

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी चंद्रशेखर सिंह को बिहार जल संसाधन विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इससे #BiharNews,#IASTransfer,#ChandrashekharSingh

खुशखबरी! पटना बापू टावर फेलोशिप की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, मिलेंगे 5-5 लाख रुपये

Bapu Tower Fellowship: पटना में बापू टावर फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पांच शोधार्थियों को महात्मा गांधी से जुड़े विषयों पर शोध के लिए पांच-पांच #BapuTowerFellowship,#BiharNews,#PatnaFellowship

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027: क्या भारत लगातार तीसरी बार बनेगा चैंपियन? पूरा शेड्यूल देखें |16 टीमें, 41 मुकाबले, कहां- कहां होंगे मैच?

U19 Women's T20 World Cup: आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशि #U19WomensT20WorldCup,#IndiaCricket,#CricketNews