spot_img

दोपहर 2 बजे, लोग थे खेतों में, इधर… बरुआरी में भीषण आग, 20 घर जलकर राख

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, गायघाट, देशज टाइम्स: मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना अंतर्गत बरुआरी मुशहरी में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें 20 घर जलकर राख हो गए।

- Advertisement -

बरुआरी मुशहरी के पास भारी तबाही

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार दोपहर भीषण आगजनी की घटना हुई. जिसमें- 20 घर जलकर राख बन गया, कई घर तबाह हो गया. यह घटना बेनीबाद थाना अंतर्गत बरुआरी मुशहरी के पास घटी. ग्रामीणों के अनुसार, आगजनी में लगभग 20 घर जलकर राख हो गया.

- Advertisement -

घरों में जितने भी अनाज, कपड़े और सामान

अधिकतर मकान फुस के थे, जिस वजह से आग की लपटें काफी तेजी से फैली और देखते ही देखते कई घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया. पक्के मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इस अगलगी में घरों में जितने भी अनाज, कपड़े और सामान रखे हुए थे सभी जलकर राख बन गया

- Advertisement -

आगजनी से भारी नुकसान

  • फूस के मकानों में तेजी से फैली आग

  • अनाज, कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख

  • पक्के मकानों को भी नुकसान

ग्रामीणों में मचा हड़कंप

  • आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई

  • बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

  • फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

  • घटना दोपहर 2 बजे की है, जब अचानक आग की लपटें उठने लगी. ग्रामीण खेत में थे, तभी आग की लपटों को देख ग्रामीण चिल्लाने लगे और अपने परिवार, माल-जाल को ले वो गांव से बाहर खेत की तरफ भागे. हालांकि, लगी आग से किसी जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

  • सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि

    “घटना में 20 घर जलकर राख हो गए हैं। प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट दी गई है और राहत कार्य जारी है।”

ग्रामीण अब प्रशासन से मुआवजे और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews

Darbhanga Crime बिरौल मर्डर का खुलासा|घर में घुसकर महिला को चाकू से गोदा, पुलिस ने ढूंढ निकाले हत्यारे!

Bihar Crime: दरभंगा के बिरौल में चोरी का विरोध करने पर 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। #BiharCrime,#DarbhangaPolice,#BiroulMurder

Darbhanga Accident बेनीपुर में दो बाइकों की खौफनाक टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन गंभीर घायल, DMCH भेजा गया

Benipur Accident: बेनीपुर में एसएच-88 मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिपरा गांव के पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उप #BenipurAccident,#DarbhangaNews,#RoadSafety