spot_img

बदलेगा Madhubani का मुकद्दर : उड़ान के मानचित्र का उभरता नाम ‘ मधुबनी ‘ – Madhubani Airport

spot_img
- Advertisement -

बदलेगा Madhubani का मुकद्दर : उड़ान के आकाश का उभरता नाम ‘ मधुबनी ‘। जी, मधुबनी अब ऐतिहासिक सौगात लेकर खड़ा है। मधुबनी से सीधी उड़ान! यह सपना नहीं, हकीकत बनने जा रहा है। मिथिला क्षेत्र को एक और हवाई कनेक्टिविटी का तोहफा मिलने जा रहा है। इसके साथ ही,

- Advertisement -

तारीख भी मुकर्रर, अब इंतजार है उड़ान भरने की…Madhubani Airport

मधुबनी एयरपोर्ट से मिथिला को नई रफ्तार मिलेंगी। पर्यटन और व्यापार को बूस्ट मिलेगा। इसकी तारीख भी मुकर्रर हो चुकी है। 24 अप्रैल से बदलेगा मिथिला के साथ मधुबनी का मुकद्दर बदलने जा रहा है। मधुबनी में पीएम मोदी इसी दिन एयरपोर्ट की नींव रखेंगे।

- Advertisement -

Darbhanga पर निर्भरता खत्म के संदेश के साथ Madhubani

इसके साथ ही, दरभंगा पर निर्भरता खत्म के संदेश के साथ मधुबनी से छोटे विमान उड़ान भरेंगे। इससे रोजगार बढ़ेगा। साथ ही, मधुबनी एयरपोर्ट से जयनगर, झंझारपुर और नेपाल सीमा के लोगों को बड़ी राहत मिलेंगी।

- Advertisement -

मिथिला पेंटिंग से मशहूर Madhubani अब हवाई मानचित्र पर चमकेगा

इतना ही नहीं, मिथिला पेंटिंग से मशहूर मधुबनी अब हवाई मानचित्र पर चमकेगा। मधुबनी में एयरपोर्ट और उड़ान की शुरूआत होने से लोक कला, पर्यटन और ग्लोबल मार्केट से सीधा संबंध हो जाएगा। मधुबनी एयरपोर्ट बनते ही मिथिला का व्यापार और पर्यटन नई उड़ान के पंख लगाएंगें।

हवाई सफर अब सपना नहीं हकीकत

उड़ान योजना का तोहफा मधुबनी से देश के बड़े शहरों तक हवाई सफर अब सपना नहीं हकीकत में बदल देगा। अब खबर विस्तार से

विकास को नई उड़ान देने के लिए मधुबनी तैयार

बिहार के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात
बिहार (Bihar) के विकास को नई उड़ान देने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य के 7 नए हवाई अड्डों (New Airports in Bihar) के निर्माण और उड़ान सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत 190 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी गई है। इससे न केवल कनेक्टिविटी (Connectivity) बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था (Local Economy), रोजगार (Employment) और पर्यटन (Tourism) को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

मधुबनी को मिलेगा अपना पहला एयरपोर्ट

मिथिला क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
मधुबनी (Madhubani Airport) को पहली बार एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना केंद्र सरकार की उड़ान योजना (UDAN Scheme) के तहत विकसित की जा रही है, जहां से छोटे विमान (20 सीट वाले विमान) उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway Station News: खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के खाली रैक में लगी भीषण आग, स्टेशन पर हड़कंप, DRM पहुंचे


मधुबनी एयरपोर्ट के शुरू होने से झंझारपुर, जयनगर, नेपाल सीमा और आसपास के ग्रामीण इलाकों को सीधे हवाई संपर्क मिलेगा। इससे व्यापार, रोजगार और पर्यटन में नई जान आएगी।

मिथिला की पहचान को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच

मधुबनी पेंटिंग और लोकसंस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
मधुबनी अपनी मिथिला पेंटिंग, लोक परंपरा और भाषाई विविधता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। एयरपोर्ट बनने से अब यहां का स्थानीय उद्योग (Local Industries) भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ सकेगा। इससे स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प व्यवसायियों को भी बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway Station News: खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के खाली रैक में लगी भीषण आग, स्टेशन पर हड़कंप, DRM पहुंचे

ये सात शहर बनेंगे बिहार के हवाई नक्शे पर नये सितारे

इन शहरों में बनेंगे नए एयरपोर्ट

  • बीरपुर (सुपौल)

  • सहरसा

  • मुंगेर

  • मुजफ्फरपुर

  • वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)

  • मधुबनी

  • पूर्णिया

इन सभी हवाई अड्डों को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा विकसित किया जाएगा और इसके लिए राज्य सरकार और AAI के बीच एमओयू साइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Railway Station News: खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के खाली रैक में लगी भीषण आग, स्टेशन पर हड़कंप, DRM पहुंचे

छोटे शहरों को मिलेगी देशभर से सीधी हवाई कनेक्टिविटी

उड़ान योजना से हवाई यात्रा होगी सबके लिए सुलभ
इन एयरपोर्ट्स से छोटे विमान (Small Aircrafts) उड़ान भरेंगे, जिससे आम लोगों को भी कम किराए में हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा। उड़ान योजना का उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों को देश के बड़े शहरों से जोड़ना है।

पर्यटन और रोजगार के नए अवसर

वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व से बढ़ेगा पर्यटन
वाल्मीकिनगर (Valmikinagar) जहां बिहार का इकलौता टाइगर रिजर्व है, वहां एयरपोर्ट खुलने से पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इससे आसपास के इलाकों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पर्यटन व्यवसाय में भी तेजी आएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Teacher News: शिक्षक भर्ती के चौथे चरण पर बड़ा अपडेट, Nitish Kumar ने दिया आश्वासन, जब दिलीप से मिले नीतीश, जगी उम्मीद, इंतजार...

Patna Teacher News: बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के इंतजार में बैठे लाखों अभ्यर्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने जल्

Banka Crime News: बांका कारोबारी मिथिलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

बिहार के बांका जिले में कारोबारी मिथिलेश कुमार उर्फ वीडियो हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जमीन रजिस्ट्री कराकर लौट रहे मिथिलेश की हत्या के

Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से ट्रकों और छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द, लगेंगी CCTV, बनेगा शेड, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधा!

Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से तीनटंगा-गोपालपुर के बीच जलमार्ग से ट्रक व छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द होगा शुरू। डीएम ने निरीक्षण कर यात्री शेड, CCTV,

Darbhanga Project News: एसपीएल बहेड़ा साइड की दो-तरफा यातायात जल्द होगी शुरू, एलिवेटेड प्रोजेक्ट और आरओबी निर्माण में आएगी तेजी! पढ़िए – दरभंगा शहर...

दरभंगा प्रोजेक्ट न्यूज़: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट और आरओबी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने, अत