बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैतों ने दिनदहाड़े मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से 13 लाख लेकर फरार हो गए। बैंक में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में हुई इस घटना को बाइक पर सवार अपराधियों (Criminals) ने अंजाम दिया व आसानी से फरार हो गए।
मुख्य बातें
- मुजफ्फरपुर के कमतौल स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में लूट
- नाकेबंदी कर अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी पुलिस
- सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली जा रही
यह कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी
बाइक पर सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। आसानी से फरार हो गए। हाल के दिनों में अपराधियों ने इससे पहले भी ग्रामीण बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है. आरा में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए तकरीबन ₹2500000 लूट लिए थे। हालांकि इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया था। मुजफ्फरपुर में ही उस घटना पुलिस के हाथ खाली है। स्थानीय अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हैं।मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज।- Advertisement -कुढ़नी में अपराधियों ने दिनदहाड़े गुरुवार को तेरह लाख की रुपये लूट लिए। यह घटना कमतौल स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा में हुई। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह घटना उस समय हुई जब शाखा के अधिकतर कर्मचारी लंच कर रहे। बैंक लूट की घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर जिले में नाकेबंदी कर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस जुट गई है। डीएसपी पश्चिमी घटना स्थल के लिए रवाना हाे गए हैं।
स्थानीय पुलिस ने भी अपने स्तर से काम शुरू कर दिया है। पीडि़त कर्मचारियों से बात की जा रही है। दो अपराधी सीधे कैशियर व मैनेजर के पास पहुंचे। इसके बाद पिस्तौल के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया। जबकि शेष चार अपराधियों ने बैंक के भीतर मौजूद ग्राहकों को कब्जे में ले रखा था। जब चाबी देने में थोड़ी देरी हुई तो एक बदमाश ने पिस्तौल के बट से कैशियर को मारकर जख्मी कर दिया। उसके पास से चाबी निकाल ली। इसके बाद लॉकर से कैश को बैग में रखकर सभी बदमाश हथियार लहराता हुए बाइक से भाग निकले।








You must be logged in to post a comment.