Bihar School Time @दरभंगा। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि सोमवार से सरकारी विद्यालय (Government Schools) में प्रात:कालीन सत्र (Morning Shift) प्रारंभ हो जाएगा। अब विद्यालयों में पढ़ाई सुबह 6:30 बजे से अपराह्न 12:20 बजे तक चलेगी, जबकि शिक्षक 12:30 बजे तक विद्यालय परिसर में रहेंगे। यह व्यवस्था 31 मई तक लागू रहेगी।
नए सत्र (New Session) के शुभारंभ के अवसर पर, अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों के नाम पत्र जारी कर विशेष निर्देश दिए हैं।
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
बड़ी खबर Bihar e-Cabinet ! बिहार में अब कैबिनेट के फैसले AI से होंगे, सम्राट चौधरी सरकार का मास्टरप्लान तैयार2
Madhubani News बलिराजगढ़ ASI कांड: मधुबनी DM आनंद शर्मा ने लिया सख्त फैसला, ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, 5 टीमें करेंगी छापेमारी | स्पीडी ट्रायल की अनुशंसा, चौकीदार निलंबित3
बिहार के सरकारी स्कूलों पर लगाम : शिक्षकों के रील्स बनाने पर सख्त रोक, अब नहीं दिखेंगे क्लासरूम वीडियो4
Bihar IPS Transfer |पत्नी के धरने ने ली खगड़िया SP की कुर्सी! कई IPS इधर से उधर | बड़ा तबादला | कई जिलों के SP बदले – देखें पूरी लिस्ट5
बड़ी खबर! बिहार में अब बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा खर्चा6
बड़ी खबर! ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज का रास्ता, अब नहीं रुकेगा तेल का जहाजपहली बार विद्यालय में प्रवेश ले रहे नवीन छात्रों के लिए पढ़ाई को रुचिकर और उत्साहजनक बनाने पर बल दिया गया है।
- Advertisement -शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे विद्यालय का वातावरण ऐसा बनाएं कि बच्चे आनंदित होकर शैक्षणिक कार्य शुरू करें।
बच्चों को मिलेगी किताबें और पोशाक की राशि
अप्रैल महीने में सभी छात्रों को किताबें, कॉपी, पेंसिल और पोशाक के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विभाग का उद्देश्य है कि बच्चों को सत्र की शुरुआत में ही आवश्यक सामग्री मिल जाए ताकि निरंतर अध्ययन में कोई बाधा न आए।
विद्यालयों की आधारभूत संरचना का होगा सर्वेक्षण
अप्रैल में विद्यालयों में चहारदीवारी, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, सबमर्सिबल पंप और अतिरिक्त कक्षों का सर्वेक्षण कराया जाएगा।
विद्यालयों की समस्याओं को चिह्नित कर जल्द सुधार कराने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षकों के समर्पण की सराहना
पिछले शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों को बधाई दी गई है।
छात्रों को भी शुभकामनाएं दी गई हैं, जिन्होंने अगली कक्षा में प्रवेश लिया है।
एसीएस ने कहा कि “बच्चों का भविष्य शिक्षकों के परिश्रम पर निर्भर है” और समर्पण से ही एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।








