दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कैशियर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 11 लाख की डकैती से पूरे पटना समेत बक्सर में सनसनी है।मुख्य बातें
- 3 नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
- बक्सर के बॉर्डर इलाके पर सभी गाड़ियों की चेकिंग का आदेश
बक्सर, देशज् न्यूज। उद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने धावा बोल कर कैश काउंटर से बारह लाख रूपये लूट कर फरार हो गये |उक्त घटना को बैंक खुलते ही अपराधियों ने दिन के 11 बजे अंजाम दिया। घटना को लेकर प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार बैंक के लोगो द्वारा जैसे ही बैंक का ताला खोप्ला गया |उसी वक्त तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधी बैंक में घुस गये एवं हथियार की नोक पर एक ग्राहक समेत सभी बैंक कर्मियों को एक कमरे में बंद कर कैश काउंटर को तोड़ बारह लाख नगदी लेकर चलते बने।
लूट की घटना के बाद जब एक जीविका कार्यकरता बैंक में रूपये को जमा कराने आई तभी उसने बैंक कर्मियों को कमरे से बाहर निकाला |पुनः लुट की सूचना बैंक के लोगो ने स्थानीय थाने को दिया। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
पुलिस ने बताया,शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैंक खुलते ही 3 नकाबपोश अपराधी बैंक में घुस आए। अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और मैनेजर, कैशियर को पिस्टल दिखाकर लॉकर की चाभी मांगी। अपराधियों ने लॉकर खोलकर उसमें रखे 11 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए और एक बैग में रखकर चलते बने।
बैंक मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने कहा]बक्सर के बॉर्डर इलाके पर सभी गाड़ियों को चेक करने का आदेश दिया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अपराधी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।








You must be logged in to post a comment.