- Advertisement -
नवादा, देशज न्यूज। जिले के सिरदला प्रखंड के नक्सल प्रभावित चौकिया के वैरिया टांड़ गांव में गुरुवार की रात एक ही कमरा में सोए आठ लोगो मे दो की मौत दम घुटने से हो गई। वहीं, छह लोगों को बेहोशी के हालत में एक निजी क्लिनिक में इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, वैरिया टांड़ गांव के महेंद्र यादव के घर मे एक ही कमरा में उनके आठ परिजन भोजन करने के बाद सोए थे। परिवार के शेष लोग अन्य दूसरे कमरे में सोये थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे लोग जब अन्य कमरे के जागे व पहले कमरे जगाने के लिए गये तो देखे की सभी बेहोसी के हालत में पड़े है।शोर गुल के बाद ग्रामीण लोग जुट गए और सभी लोग को इलाज के लिए फतेहपुर ले जा रहे थे।उसी क्रम में एक चार वर्षीय बालक दिनेश कुमार का पुत्र सुशांत तथा गोदिल यादव की 65 वर्षीय पत्नी सुनयना देवी की मौत हो गयी। वहीं गोलू कुमार,दुलारी देवी,रिंकू देवी,,प्रीति कुमारी, प्रतिमा कुमारी,प्रफुल्ल कुमार, संदीप कुमार को फतेहपुर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
परिजनों के मुताबिक छह दिन पहले इसी परिवार की एक 35 वर्षीय महिला की मौत ठंढ लगने कारण हो गयी थी। घटना स्थलपर जांच के लिए चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में घटना स्थल पर मेडिकल टीम भी पहुंची है। घटना की सूचना मिलने पर रजौली विधायक प्रकाशवीर,जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार,सीओ ठुइया उरांव,थाना अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने गांव पहुचकर परिजनों को संतावना दी है। इधर सिरदला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।
- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.