spot_img

दरभंगा यातायात थाने के दरोगा Shashi Bhushan Rajak निलंबित

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा यातायात थाने के दारोगा शशिभूषण रजक निलंबित कर दिए गए हैं। यातायात प्रभारी पर भी कार्रवाई की सिफारिश हो गई है। इनका निलंबन भी अंदरखाने तय ही माना जा रहा है। वजह है, कप्तान जगुनाथ रेड्‌डी हैं, यह छोड़ते नहीं, गलती करेंगे तो…नपेंगे हीं…

- Advertisement -

दरभंगा यातायात थाना में बड़े स्तर पर कार्रवाई

- Advertisement -

दरभंगा यातायात थाना में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी ने दारोगा शशिभूषण रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, यातायात प्रभारी कुमार गौरव को निलंबन और विभागीय कार्यवाही के लिए मिथिला क्षेत्र के डीआईजी को अनुशंसा भेजी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों! 7 सितंबर को सुबह इन 19 इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, लिस्ट में आपका घर भी है क्या?

प्वाइंट में समझिए: एक नजर में: मुख्य बिंदु

क्रमांकमुख्य बिंदुविवरण
1दारोगा निलंबितदरभंगा यातायात थाना के दारोगा शशिभूषण रजक को एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी जलरेड्डी ने निलंबित किया।
2यातायात प्रभारी पर कार्रवाई की सिफारिशयातायात प्रभारी कुमार गौरव के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए डीआईजी मिथिला रेंज को अनुशंसा की गई।
3जांच आदेशयातायात डीएसपी अवधेश कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder जन्माष्टमी मेले से लौटी थीं पवित्री देवी, 70 साल की बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या के पीछे कौन? आखिर खरका-बसंत के मटका फोड़ में क्या हुआ? ग्रामीण SP साक्षी की तेज तहकीकात!
4ट्रक पकड़े जाने का मामलाकांड संख्या 32/25 में भाग रहे ट्रक चालक लालबाबू यादव को बहेड़ी थाना ने पकड़ा और यातायात थाना को सुपुर्द किया।
5दस्तावेज में गड़बड़ीयातायात थाना की कांड दैनिकी में ट्रक चालक का आमद और छोड़ने का प्रविष्टि दर्ज नहीं किया गया।
6अनुसंधान में लापरवाहीबिना साक्ष्य के अनुसंधानकर्ता ने दूसरे चालक ताबजुद्दीन को कोर्ट से मुक्त करने की सिफारिश की।
7थानाध्यक्ष की लापरवाहीयातायात थानाध्यक्ष के अग्रसारण के साथ न्यायालय में गलत प्रतिवेदन समर्पित किया गया।
8दारोगा पर त्वरित कार्रवाईअनुसंधान में लापरवाही के चलते दारोगा शशिभूषण रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
9थानाध्यक्ष के निलंबन की सिफारिशयातायात प्रभारी कुमार गौरव के खिलाफ भी विभागीय जांच प्रारंभ करने की सिफारिश की गई।
10यातायात प्रभारी भी होंगे निलंबितयातायात प्रभारी कुमार गौरव को भी जल्द निलंबित किया जाएगा।

जांच में सामने आया गंभीर लापरवाही का मामला

एसएसपी ने यातायात डीएसपी अवधेश कुमार को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया था। जांच प्रतिवेदन में खुलासा हुआ कि कांड संख्या 32/25 के तहत भाग रहे ट्रक चालक लालबाबू यादव को बहेड़ी थाना पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ा था। बाद में बहेड़ी थाना के पुअनि रामानुज यादव ने ट्रक चालक को यातायात थाना के हवाले किया था।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Swatantra Bhardwaj : 'मेरा जूता दिल्ली पुलिस का' कहने वाला Darbhanga का स्वतंत्र भारद्वाज अभी रहेगा जेल में, SC/ST और POCSO एक्ट लगा!

लेकिन यातायात थाना में ना तो ट्रक चालक की गिरफ्तारी दर्ज की गई, ना ही छोड़े
जाने का कोई रिकॉर्ड
बनाया गया। अनुसंधानकर्ता द्वारा अदालत में समर्पित प्रतिवेदन में, बिना पर्याप्त साक्ष्य के, दूसरे चालक ताबजुद्दीन को छोड़ने की अनुमति दी गई, जो कि प्रक्रिया के खिलाफ था।

दारोगा शशिभूषण रजक पर लगे लापरवाही के आरोप

इस गंभीर लापरवाही के चलते दारोगा शशिभूषण रजक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, यातायात थाना प्रभारी कुमार गौरव के खिलाफ भी निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा डीआईजी को की गई है।

सूत्रों के अनुसार, कुमार गौरव का भी निलंबन तय माना जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Vehicle Registration बड़ी राहत : बिहार में अब गाड़ी खरीदना और रजिस्टर करना हुआ बेहद आसान!

Bihar Vehicle Registration: बिहार में नए वाहन मॉडल के रजिस्ट्रेशन के लिए अब निर्माताओं को परिवहन विभाग मुख्यालय से अलग से 'एकीकृत पंजीकरण अनुमोदन' लेने की जरूरत नहीं होगी।#BiharVehicleRegistration,#BiharTransportDepartment,#VehicleRegistration

बाढ़ से बेहाल बिहार! नीतीश कुमार खुद पहुंचे लोगों के बीच, बोले- ‘अकेला महसूस न करें’

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की चुनौती के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री से बात कर राहत कार्यों में त#BiharFlood,#NitishKumar,#PatnaNews

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार का बड़ा संकल्प: मंदिरों में विशेष पूजा, युवाओं के लिए सेवा का नया रास्ता

Bihar PM Modi: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 'सेवा और संकल्प दिवस' के रूप में मनाने की तैयारी है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मठ-मंदिरों में विशेष प#BiharNews,#PMModiBirthday,#SevaSankalpDivas

बिहार में हॉकी का महाविस्तार! अब हर गांव-कस्बे में दिखेगा खेल का जादू,हर प्रखंड-जिले में हॉकी का सपना होगा साकार | मंत्री श्रवण कुमार...

Bihar Hockey: बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों तक हॉकी को पहुंचाने की तैयारी है। मंत्री श्रवण कुमार ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक बैठक में यह घोषणा की, जिससे ग्रामीण प्र#BiharHockey,#ShravanKumar,#SportsBihar