spot_img

Teacher Missing: नहीं पहुंचे स्कूल, मोबाइल स्विच ऑफ? इलाके में सनसनी, जानिए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga के जमालपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढंगा में पदस्थापित शिक्षक राकेश कुमार का अपहरण कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Teacher Missing: …तो प्रधानाध्यापक ने उन्हें कॉल किया

मध्य विद्यालय ढंगा के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने शिक्षक राकेश के अपहरण (kidnapping) की पुष्टि करते हुए बताया कि राकेश कुमार, जो कुशेश्वरस्थान के निवासी और BPSC उत्तीर्ण शिक्षक हैं, बगल के चतरा गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। वे वहीं से स्कूल आया-जाया करते थे।

- Advertisement -
  • जब राकेश कुमार समय पर स्कूल नहीं पहुंचे, तो प्रधानाध्यापक ने उन्हें कॉल किया।

    - Advertisement -
  • मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया, जिसके बाद परिजनों से संपर्क किया गया।

  • परिजनों ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने राकेश का अपहरण कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime शराब माफिया पर घनश्यामपुर पुलिस का वज्रपात! 24 घंटे में दबोचा मुख्य आरोपी

सीमावर्ती इलाकों में छिपाए जाने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, अपहृत शिक्षक को दरभंगा और समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती थाना बिथान इलाके में छुपाकर रखा गया है। पुलिस को इस संबंध में पुख्ता जानकारी मिली है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Darbhanga Police | जमालपुर थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया –

शिक्षक राकेश कुमार के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। राकेश कुमार किरतपुर अंचल के अंतर्गत मध्य विद्यालय ढंगा में कार्यरत हैं।

  • परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई है।

  • तिलकेश्वर स्थान थाना की पुलिस के साथ समन्वय कर छापेमारी (raids) की जा रही है।

  • शिक्षक की सकुशल रिहाई (safe rescue) के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime झंडा जलाया, वीडियो पोस्ट किया! दरभंगा साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, अब नहीं बचेंगे आरोपी

इलाके में दहशत, जल्द खुलासा संभव

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस अपहरण कांड का खुलासा हो सकता है। इस बीच इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और परिजन शिक्षक की सुरक्षित वापसी के लिए चिंतित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

समस्तीपुर में बबाल: पैसे लेने गया युवक बुलेट समेत गायब| फिर मिली लाश |हत्या की आशंका ! फूटा गुस्सा! रोसड़ा-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग पर ...

Samastipur Missing Youth: समस्तीपुर में बकाया पैसे लेने घर से निकला 28 वर्षीय रोहन अपनी बुलेट बाइक समेत लापता हो गया। रातभर उसका कोई सुराग न मिलने पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हु#SamastipurNews,#MissingYouth,#BiharCrime

तबादला और त्यागपत्र | 4 दिन में ही SP ने फेंक दिया इस्तीफा! जहरीली शराब कांड के बाद ट्रांसफर से थी इतनी नाराजगी? |...

MP IPS Resignation: मध्य प्रदेश में सागर के पूर्व एसपी IPS अनुराग सुजानिया ने ट्रांसफर के 4 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया है। जहरीली शराब कांड के बाद हुए तबादले से उनकी नाराजगी को इस्#MPIPS,#AnuragSujania,#SagarLiquorTragedy

Bhojpur Double Murder भोजपुर में मां-बेटे की बेरहमी से कत्ल! घर में सोते वक्त गला रेता – हथौड़ी से डबल मर्डर

Bhojpur Murder: भोजपुर के जगदीशपुर में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोते हुए गला रेता गया और हथौड़ी से भी वार हुए। संपत्ति विवाद में बड़े बेटे-बहू को हिरासत में लिया ग#BhojpurMurder,#BiharCrime,#FamilyDispute

Nepal Border News नेपाल सीमा पर 90 लाख की मर्सिडीज लावारिस! गुजरात नंबर प्लेट वाली कार |खाली जमीन पर हाई-प्रोफाइल रहस्य

Nepal Border News: नेपाल-भारत सीमा से सटे रुपन्देही में गुजरात नंबर प्लेट वाली 90 लाख रुपये की मर्सिडीज कार लावारिस मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।#NepalBorderNews,#MercedesMystery,#RupandehiPolice