spot_img

Double Murder : बालिग उमर को हथौड़े का खौफनाक सलाम…खून में सने उड़ गए प्यार के परिंदे

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी, देशज टाइम्स—Double Murder : बालिग उमर को हथौड़े का खौफनाक सलाम…खून में सने उड़ गए प्यार के परिंदे।

- Advertisement -

बचपन का प्यार नहीं हुआ पूरा: खौफनाक अंजाम

- Advertisement -

जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवां गांव में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। प्रेम-प्रसंग में बाधा बने लड़की के भाई ने प्रेमी-प्रेमिका की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

गुस्से में भाई ने कर दी निर्मम हत्या

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात प्रेमी विकास कुमार (24 वर्ष) अपनी प्रेमिका प्रिया कुमारी (22 वर्ष) से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर लड़की का भाई आगबबूला हो गया। गुस्से में आकर उसने हथौड़ी से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

फोन पर मां से मांगी थी मदद

मृतक विकास की मां चिंता देवी ने बताया कि रात करीब 10 बजे विकास के फोन पर एक कॉल आया था। वह प्रिया से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। करीब एक घंटे बाद विकास ने घबराते हुए फोन कर कहा, “मां, मुझे प्रिया के घरवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया है, भैया को भेजकर मुझे बचा लो।” इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

तेज बारिश के कारण विकास का भाई मौके पर नहीं पहुंच सका। शुक्रवार सुबह खबर मिली कि विकास और प्रिया की हत्या कर दी गई है।

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतक की मां ने बताया कि विकास और प्रिया के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रिया के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, खासकर विकास की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर आशंकित रहते थे। बताया जा रहा है कि विकास दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।

पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में

सूचना मिलते ही केसरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

इलाके में फैली सनसनी
इस दोहरे हत्याकांड के बाद त्रिलोकवां गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan