spot_img

Bihar Education में बड़ा बदलाव, अब प्रखंडों में BEO का पद समाप्त

spot_img
- Advertisement -

Bihar Education में बड़ा बदलाव, अब प्रखंडों में BEO का पद समाप्त। अब प्रखंडों में बीईओ साहेब नहीं होंगे। इनका पद समाप्त कर दिया गया है। दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत BEO पद समाप्त हो जाएगा। इनकी जगह अब AEDO की नियुक्ति होगी।

- Advertisement -

प्रखंड स्तर पर होगा बड़ा बदलाव

बिहार (Bihar) के शिक्षा विभाग (Education Department) में प्रखंड स्तर (Block Level) पर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO – Block Education Officer) के पद को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसकी जगह अब सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO – Assistant Education Development Officer) की नियुक्ति की जाएगी।

- Advertisement -

34 वर्षों से नहीं हुई सीधी नियुक्ति

शिक्षा विभाग (Education Department Bihar) के मुताबिक, 1991 के बाद से बीईओ पद पर कोई सीधी नियुक्ति (Direct Recruitment) नहीं हुई थी। इसके चलते अब राज्य के 534 प्रखंडों में से 50% पद खाली हैं। फिलहाल एक बीईओ को एक से अधिक प्रखंडों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शिक्षक दिवस पर पटना कॉलेज में बम धमाका, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे! क्या है पुलिस की अगली चाल?

नई नियमावली से बदलेगा शिक्षा तंत्र

राज्य सरकार ने “बिहार शिक्षा प्रशासन संवर्ग नियमावली, 2025” (Bihar Education Administration Cadre Rules 2025) को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस नियमावली के तहत नये एईडीओ पदों का सृजन किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (Quality Education) के लिए एक नया और सक्षम प्रशासनिक तंत्र बनाया जाए।

यह भी पढ़ें:  पटना-गया रूट पर ट्रेनें रद्द! पुनपुन नदी का पानी पुल के गार्डर से ऊपर, तुरंत देखें पूरी लिस्ट

एईडीओ को मिलेगी नई जिम्मेदारी

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) अब स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने (Improving School Education Quality) के लिए जिम्मेदार (Accountable) होंगे। उनके प्रदर्शन (Performance) के आधार पर उन्हें प्रमोशन देकर शिक्षा विकास पदाधिकारी (EDO – Education Development Officer) बनाया जाएगा।

जल्द पूरी होगी नई नियुक्ति प्रक्रिया

शिक्षा विभाग ने संकेत दिया है कि जल्द ही सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया (Recruitment Process) शुरू की जाएगी। इससे प्रखंड स्तर पर शिक्षा प्रबंधन (Block Level Education Management) को मजबूती मिलेगी और स्कूलों में गुणवत्ता सुधार (Quality Enhancement) संभव होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में क्यों बुलाया गया GenZ को? ये GenZ की हुंकार कैसी! नेहा बोरा का आह्वान, बिहार में होगा बड़ा छात्र आंदोलन?

Bihar Student Movement: छात्र राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने बिहार के GenZ छात्रों को 6 सितंबर को पटना बुलाया है, जिससे एक बड़े आंदोलन#BiharStudentMovement,#NehaBora,#PatnaProtest

शराबबंदी वाले बिहार में ये क्या हो रहा है? फर्स्ट AC में पकड़ी गई ‘मॉडल जैसी’ लड़की! कौन हैं नेहा कुमारी और ईशान?

Bihar Liquor Smuggling: समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की फर्स्ट AC बोगी से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। एक 'मॉडल जैसी' युवती और युवक गिरफ्तार, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर#BiharLiquorBan,#SamastipurNews,#SwatantrataSenaniExpress

पटना हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश: अब दिल्ली से आए जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव संभालेंगे न्याय की कमान!

Patna High Court: दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम#PatnaHighCourt,#BiharJudiciary,#ChiefJustice

पाकिस्तान को धूल चटाई – बना शर्मनाक रिकॉर्ड ! भारतीय शेरनियों ने 55 रन पर समेटा, एशिया कप में धमाका – अब – ‘...

Indian Women's Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है. दुबई में हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सिर्फ#IndianWomenCricket,#AsiaCup2026,#INDvPAK