spot_img

Darbhanga बाल सुधार गृह में Samastipur के Amarjeet की मौत मिस्ट्री, ‘ हत्या ‘ है या…? Postmortem Report खोलेगा राज!

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स : Darbhanga बाल सुधार गृह में Samastipur के Amarjeet की मौत मिस्ट्री, ‘ हत्या ‘ है या…? Postmortem Report खोलेगा राज!

- Advertisement -

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाल सुधार गृह में रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के टेहटा गांव निवासी अमरजीत कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक ने डीएमसीएच (DMCH) इमरजेंसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम अमरजीत कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

चेहरे पर चोट के गहरे निशान

मृतक अमरजीत के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बाल सुधार गृह में अमरजीत के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दिनदहाड़े 49 हजार की लूट! पुलिस ने एक हफ्ते में यूं दबोचा अपराधी, बरामद हुए ₹47,500

बाल सुधार गृह का दावा: पेट दर्द के बाद भर्ती और फरारी

बाल सुधार गृह के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को पेट दर्द और गैस की शिकायत पर अमरजीत को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहां से वह इलाज के दौरान फरार होकर वापस सुधार गृह लौट आया था। शुक्रवार को अन्य बच्चों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पिता-पुत्र को मिली उम्रकैद! आम तोड़ने का विवाद ले गया सलाउद्दीन की जान | पढ़िए -रंजन कुमार मिश्रा की अदालत का बड़ा फरमान

अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही अमरजीत की मौत हो गई।

पुलिस कर रही है जांच, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूछताछ

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में पता चला है कि अन्य किशोर बंदियों ने अमरजीत के साथ मारपीट की थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बाल सुधार गृह में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चों से पूछताछ की गई है। फिलहाल मृतक का शव DMCH पोस्टमार्टम विभाग में रखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session बिहार विधानसभा में बंपर ऐलान! 7 नए कानून, TRE-4 शिक्षक भर्ती और पंचायत टैक्स | CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार ने सात महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षक भर्ती और पंचायत टैक्स पर बड़े ऐलान किए, ज#BiharVidhanSabha,#SamratChoudhary,#TeacherRecruitment

CM सम्राट का बिहार को बड़ा तोहफा: 2446 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र| जानिए – ऊर्जा ऑडिटोरियम समारोह में करोड़ों परिवारों को मुफ्त बिजली...

Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2,446 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों के सुझाव पर सरकार ने 1 करोड़ 70 लाख परिवारों को 125 य#BiharNews,#SamratChaudhary,#Jeevika

बिहार के ग्रामीण इलाकों में होल्डिंग टैक्स लगेगा या नहीं? विपक्ष का जोरदार हमला, CM Samrat ने दिया सबसे बड़ा अपडेट!

Bihar Holding Tax: बिहार विधान परिषद में ग्रामीण होल्डिंग टैक्स को लेकर तीखी बहस हुई। विपक्ष ने इसे आर्थिक बोझ बताया, जबकि CM सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि गरीबों पर कोई नया टैक्#BiharHoldingTax,#SamratChoudhary,#BiharPolitics

Bihar CM Threat हड़कंप! बिहार के मुख्यमंत्री को खालिस्तानी समर्थक की जानलेवा धमकी, सचिवालय और CM आवास पर बम से हमले का अलर्ट

Bihar CM Threat: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तानी समर्थक ने CM आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की बात कही है, जिसके बाद#BiharCMThreat,#SamratChaudhary,#Khalistan