spot_img

Rooh Afza Story: 119 साल पुरानी कंपनी…दवाखाने से हुई थी शुरुआत, कौन थे हकीम अब्दुल मजीद? जानिए दिलचस्प कहानी

spot_img
- Advertisement -

Rooh Afza Story: गुलाबी रंग का मीठा-ठंडा शरबत रूह अफ़ज़ा (Rooh Afza) सिर्फ गर्मियों में राहत देने वाला एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि 100 साल से भी पुरानी एक लेगेसी का नाम है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी शुरुआत कैसे हुई थी? आइए जानते हैं उस शख्स की कहानी, जिन्होंने एक छोटे से दवाख़ाने से इसकी नींव रखी थी।

- Advertisement -

हकीम हाफ़िज़ अब्दुल मजीद ने की थी शुरुआत

साल 1906 में, यूनानी चिकित्सा पद्धति (Unani Medicine) पर आधारित रूह अफ़ज़ा को हकीम हफीज़ अब्दुल मजीद ने तैयार किया था। उन्होंने दिल्ली के ‘हाउस काज़ी’ इलाके में हमदर्द नाम की कंपनी की स्थापना की, जो बाद में यूनानी दवाओं और हर्बल इलाज (Herbal Remedies) के लिए मशहूर हो गई।

- Advertisement -

1883 में जन्मे हकीम अब्दुल मजीद को बचपन से ही ट्रेडिशनल मेडिसिन्स में गहरी रुचि थी। उन्होंने फारसी और उर्दू के साथ-साथ यूनानी चिकित्सा में भी विशेषज्ञता हासिल की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Airport News: फ्लाइट पकड़ने से पहले यात्री के बैग में मिले जिंदा कारतूस, एयरपोर्ट पर खोखा

Rooh Afza Story: एक छोटे दवाखाने से प्रोडक्शन हाउस तक का सफर

1906 में दिल्ली में एक छोटी सी हर्बल दवाओं की दुकान से शुरू हुई हमदर्द, 1920 तक एक प्रोडक्शन हाउस में तब्दील हो गई थी। इसी दौरान गर्मी से राहत देने के लिए हकीम मजीद ने बेशकीमती जड़ी-बूटियों और सिरप से रूह अफ़ज़ा तैयार किया।

रूह अफ़ज़ा का मतलब होता है – “आत्मा को ताजगी देने वाला“। यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ आत्मा को भी सुकून पहुंचाने के लिए बनाया गया था।

रूह अफज़ा का लेबल भी था खास

1910 में, कलाकार मिर्ज़ा नूर अहमद ने रूह अफ़ज़ा के लिए एक रंगीन लेबल डिज़ाइन किया। उस समय भारत में रंगीन प्रिंटिंग एक बड़ी चुनौती थी। इसलिए इसका लेबल मुंबई के पारसी प्रेस ‘बोल्टन प्रेस‘ में छपवाया गया। इस खूबसूरत लेबल की वजह से भी रूह अफ़ज़ा की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ।

1947 के बाद भी कायम रहा ब्रांड का जादू

1947 के भारत विभाजन के दौरान हमदर्द कंपनी भी दो हिस्सों में बंट गई — एक भारत में रहा और दूसरा पाकिस्तान में स्थापित हुआ। दोनों देशों में रूह अफज़ा आज भी बेहद लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें:  Patna Accident News: झूला झूलते गले में फंसा फंदा, बच्चे की दर्दनाक मौत, पुलिस को शव उठाने में करनी पड़ी मशक्कत !

साल 2019 में, कुछ आवश्यक जड़ी-बूटियों की कमी के चलते रूह अफज़ा के प्रोडक्शन में थोड़ी दिक्कतें आईं, फिर भी इसकी लोकप्रियता बरकरार रही।

आज भी रूह अफज़ा न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर में गर्मियों के मौसम का सबसे पसंदीदा हर्बल ड्रिंक बना हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर को 84 योजना, 302 करोड़ का विकास, फिर 30 नवंबर को Bhagalpur आने का वादा ! CM Samrat नई उम्मीद और...

Bhagalpur Vikas News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में 302 करोड़ की 84 योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने ऐलान किया कि विक्रमशिला सेतु 30 नवंबर तक तैयार ह

Bhagalpur CM News: सम्राट चौधरी भागलपुर में, प्रशिक्षण शिविर समापन पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा -पार्टी और जनता के बीच सीधा संवाद बनाना...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर दौरे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए

Thakurganj Railway News: अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार होते समय यात्री गिरा, RPF ने बचाई जान, टला बड़ा हादसा

किशनगंज के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिर गया। RPF की तत्परता से उसे बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घ

Bhagalpur News: सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 84 योजनाओं की सौगात और विक्रमशिला सेतु की तारीख पक्की

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर को 302 करोड़ की 84 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विक्रमशिला सेतु के निर्माण की समीक्षा करते हुए 30 नवंबर तक ब