spot_img

Darbhanga SBI ब्रांच में 3.75 लाख कैश उड़ाने की कोशिश! भीड़ के हत्थे चढ़ा आरा जेल से निकला Samastipur का अपराधी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga SBI ब्रांच में 3.75 लाख कैश उड़ाने की कोशिश! भीड़ के हत्थे चढ़ा आरा जेल से निकला Samastipur का अपराधी। बड़ी खबर बेनीपुर (दरभंगा) से है@ सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट…बेनीपुर SBI शाखा में ग्राहक से 3.75 लाख उड़ा ले जाने की कोशिश, भीड़ ने एक अपराधी को रंगे हाथों खदेड़कर दबोचा…

- Advertisement -

बैंक में बैठकर पर्ची भर रहे ग्राहक को शातिर गिरोह ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में खुलासा

- Advertisement -

अनुमंडल मुख्यालय स्थित SBI की मुख्य शाखा में मंगलवार को एक बड़ी ठगी की घटना को स्थानीय लोगों की सजगता ने विफल कर दिया। एक शातिर अपराधी द्वारा एक ग्राहक से ₹3,75,000 रुपये लेकर भागने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा के BDO पर EOU का बड़ा एक्शन! सुबह-सुबह कई ठिकानों पर RAID छापेमारी से मचा हड़कंप

पर्ची भरने के दौरान ठगी की कोशिश

  • रूपनगर (बिरौल थाना क्षेत्र) निवासी मो. शमीम बैंक में ₹3,75,000 रुपये जमा कराने पहुंचे थे।

  • उन्होंने पैसों से भरा पॉलिथीन बैग कुर्सी पर रखा और जमा पर्ची भरने लगे।

  • तभी एक महिला ने उनसे एक पर्ची भरने की सहायता मांगी, जिस दौरान ठगी की साजिश रची गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 9 सितंबर को सुबह-सुबह 2 घंटे नहीं रहेगी बिजली, देखें आपका इलाका तो नहीं प्रभावित?

बैग रखकर बैठा, फिर चोरी की कोशिश

  • एक व्यक्ति आया और शमीम के पैसे वाले पॉलिथीन पर अपना बैग रखकर बैठ गया

  • उसने चुपचाप पॉलिथीन से पैसे निकाल कर अपने बैग में रखने की कोशिश की।

  • कुछ पैसे नीचे गिरने पर शमीम की नजर पड़ी और वह चिल्लाने लगे।

भागते समय पकड़ा गया आरोपी

  • अपराधी मौके से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसका पीछा कर अनुमंडलीय अस्पताल के पास पकड़ लिया

  • पकड़े गए आरोपी के पास से ₹3,16,000 रुपये बरामद किए गए, जबकि ₹59,000 रुपये अभी भी लापता हैं।

पुलिस जांच में खुलासा

  • गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिंटू तिवारी के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर जिला का निवासी है।

  • थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि यह व्यक्ति शातिर अपराधी है और एक माह पहले आरा जेल से इसी तरह के मामले में छूटकर आया है।

    एक साथी फरार

    • चोरी की घटना में एक और अपराधी अपाचे बाइक से मौके से फरार हो गया।

    • पुलिस CCTV फुटेज और गवाहों से पूछताछ कर रही है।

  • थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने कहा, एक गिरोह सक्रिय है

“यह शातिर अपराधी है। एक माह पूर्व इसी तरह के मामलों में आरा जेल से छुटकर आया है। आरोपी का एक गिरोह सक्रिय है, जो बैंक में ग्राहकों को टारगेट करता है। पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ व जांच के क्रम में उनके बैग से 3,16000 रुपए बरामद भी हुए। 59000 नही मिल रहा है, तहकीकात तेजी से जारी है, जल्द गिरोह का खुलासा होगा ”

⚠️ सावधान रहें…अपरिचितों से मदद के समय!

बैंक में लेन-देन करते समय अपने कैश और सामान पर नजर रखें। अपरिचितों से मदद लेते समय सतर्क रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में BDO साहेब की कुर्सी ! जाले के पीछे बहादुरपुर | एक प्रेम दीवाने दूजे काला धन- ज़हरीले! पढ़िए -मोतिहारी वाले घर पर...

Bihar EOU Raid: बिहार EOU ने दरभंगा के बीडीओ आनंद कुमार विभूति के पैतृक घर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा। मोतिहारी के चिरैया स्थित लालबेगिया गांव में मंगलवार सुबह E#BiharEOURaid,#CorruptionBihar,#MotihariNews

बिहार CM सम्राट चौधरी ने बताया ‘अंदर की बात’, कैसे मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी ! … कि ‘कभी सोचा नहीं था’ … नीतीश...

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्#BiharPolitics,#SamratChoudhary,#NitishKumar

रेलवे का सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया में मेगा फैसला! बिना टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी गाज, 22 लाख से...

Bihar Railway Ticket Checking: बिहार के सोनपुर रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ मेगा अभियान चलाया है. एक ही दिन में 2436 यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए 22 लाख रुपये से अधिक का#BiharNews,#SonepurRail,#TicketChecking

बड़ी खबर Sahara Refund Portal ! सहारा रिफंड पोर्टल फिर चालू, 20 लाख लोगों के खातों में जल्द आएगा फंसा पैसा

Sahara Refund Portal: सहारा समूह की सहकारी समितियों में फंसे 20 लाख जमाकर्ताओं के लिए बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल को फिर से बहाल कर द#SaharaRefund,#CRCSPortal,#CooperativeSocieties