spot_img

अब Darbhanga बनेगा So Beautiful!, 6 इलाके, @7 करोड़… ‘ भविष्य ‘ उम्मीदों की नौका है, यहां देखें पूरी LIST

spot_img
- Advertisement -

अब Darbhanga बनेगा So Beautiful!, 6 इलाके, @7 करोड़… ‘ भविष्य ‘ उम्मीदों की नौका है, यहां देखें पूरी LIST @दरभंगा। दरभंगा शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर के छह प्रमुख स्थानों पर अब जल्द ही सड़क और नाला निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इन योजनाओं को बिहार सरकार की मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत करीब ₹7.32 करोड़ की लागत से स्वीकृति मिली है।

- Advertisement -

मंत्री संजय सरावगी की पहल पर मिली स्वीकृति

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा। बुडको (BUDCO) को इन कार्यों के लिए कार्यकारी एजेंसी बनाया जाएगा।

किन इलाकों में होंगे निर्माण कार्य? यहां देखें पूरी सूची:

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम
वार्ड संख्या स्थान निर्माण कार्य लागत
14 गंगवाड़ा चौक से तीनबटिया हनुमान मंदिर होते हुए आरसीसी पुल तक दोनों ओर RCC नाला निर्माण ₹1.21 करोड़
17 धर्मपुर औद्योगिक क्षेत्र से पासवान चौक होते हुए दाल मिल तक पक्का नाला निर्माण ₹1.34 करोड़
10 गांधी चौक से कादिराबाद मुख्य पथ तक क्षतिग्रस्त सड़क का जीर्णोद्धार ₹1.23 करोड़
34 रहमगंज पोस्टमार्टम रोड से IDH वार्ड तक सड़क पुनर्निर्माण व आंशिक नाला ₹1.74 करोड़
28 मदारपुर से होली क्रॉस स्कूल होते हुए PWD पथ तक सड़क व आंशिक नाला निर्माण ₹1.27 करोड़
40 सैदनगर चौक से केके लाल स्कूल, संजीव साह, RIO कार्यालय होते हुए हजारी की दुकान तक सड़क व आंशिक नाला निर्माण ₹1.07 करोड़
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! महिला के सिर पर ईंट मारी, खून से लथपथ सड़क पर मिली, जिंदगी-मौत से जूझ रही

शहरवासियों को मिलेगी राहत, जाम और जलजमाव से छुटकारा

इन सभी इलाकों में लंबे समय से जलजमाव, खराब सड़कें, और नाले की कमी से लोग परेशान थे। अब इन परियोजनाओं से यातायात सुगम होगा और साफ-सफाई बेहतर होगी।

- Advertisement -

मंत्री बोले – ‘दरभंगा के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध’

मंत्री सरावगी ने कहा:

“शहर के सतत विकास के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। मैं खुद व्यक्तिगत रूप से दरभंगा को स्मार्ट व सुसज्जित नगर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं।”

नागरिकों से अपील – कार्य में सहयोग करें

नागरिकों से अपील की गई है कि निर्माण कार्य के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी ऑटो स्पेयर पार्ट्स में अ-मंगल! धू-धूकर जल उठी दुकान, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

Madhubani Fire News: मधुबनी के बासोपट्टी में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लगने से व्यवसायी सतीश कुमार यादव को 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस जांच में जुटी ह #MadhubaniNews,#BiharFire,#BasopattiIncident

खुशखबरी! दरभंगा – मधुबनी – भागलपुर को 24 घंटे मिलेगी बिजली, बेगूसराय को सबसे बड़ा फायदा | पढ़िए -दरभंगा के बिठौली- पीरपैंती- झंझारपुर-लौकही- फुलपरास...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली पारेषण व्यवस्था को मजबूती देने के लिए पीरपैंती-झंझारपुर परियोजना शुरू हो रही है। भागलपुर से मधुबनी तक नई लाइनें बिछेंगी, बेगूसराय में दो बड़े ग् #BiharElectricity,#PirpaintiPower,#BegusaraiNews

‘अघोषित आपातकाल’ | ‘हम डरेंगे नहीं- डरना नहीं है, हम क्यों डरें? आंदोलन जारी रहेगा! अभिजीत दीपके का बड़ा बयान – मगर दिवाली...

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह 'अघोषित आपातकाल' है, ल #AbhijeetDipke,#CJPProtest,#JantarMantar

Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात...

Darbhanga Robbery: दरभंगा के सिंहवाड़ा में अंबिका ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 19 लाख रुपये के जेवर लूटे गए। दुर्गा पूजा के समापन के दिन दो अपराधी बाइक से आए और बड़ी वारदात को अंजाम दिया #DarbhangaRobbery,#BiharCrime,#SimriPolice