Bihar में Mukesh Ambani ला रहे हैं 1000 करोड़ का निवेश, 35 एकड़ में खुलेगा पहला प्लांट, जानिए — Campa Cola Plant In Bihar….बिहार के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। साफ्ट ड्रिंक कंपनी कैंपा कोला ने राज्य में अपनी पहली यूनिट लगाने का निर्णय लिया है। यह निवेश राज्य के उद्योग जगत में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
Campa Cola Plant In Bihar: बेगूसराय में 35 एकड़ जमीन पर लगेगा कैंपा कोला का प्लांट
साफ्ट ड्रिंक कंपनी कैंपा कोला बेगूसराय में बिहार की अपनी पहली यूनिट स्थापित करने जा रही है।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
Bihar Politics बिहार के अगले CM को लेकर बड़ा दावा! क्या चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री? NDA में क्यों मची खलबली? | पढ़िए – ये राजनीतिक बेचैनी क्या कहता है!2
Uttar Pradesh Elections Politics अखिलेश यादव की CJP से सीक्रेट मीटिंग! 2027 चुनाव से पहले UP में क्या होने वाला है बड़ा खेल?3
Bihar MBBS Seats बिहार के छात्रों की बल्ले-बल्ले – डॉक्टर बनना हुआ और आसान ! समस्तीपुर-छपरा में 100 MBBS सीटों पर अब होगा दाखिला4
केरल में सड़क पर खड़ी थी मौत – कार लॉरी से टकराई – बड़ा हादसा! 7 इंजीनियरिंग के छात्रों समेत 8 लोग मरे5
बिहार में बाढ़ से हाहाकार! गांधी घाट पर गंगा HFL के करीब, पुनपुन ने दिलाई 1976 की याद, उत्तर बिहार में भी उफान, 18 जिलों में लाखों लोग फंसे6
PMCH में बड़ा संकट! MBBS सीटें तो बढ़ गईं, पर 203 डॉक्टरों की कमी से मरीजों की जान पर खतरा?कंपनी एक हजार करोड़ रुपए का बड़ा निवेश करेगी।
- Advertisement -35 एकड़ जमीन पर इस यूनिट का निर्माण किया जाएगा।
उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बियाडा (BIADA) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी ने मंगलवार को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
बिहार में बड़े निवेश का नया अध्याय
हाल के दिनों में यह पहली बार है जब किसी एक कंपनी ने इतनी बड़ी राशि के निवेश का प्रस्ताव रखा है।
बेगूसराय में पहले से एक अन्य साफ्ट ड्रिंक कंपनी कार्यरत है, जिससे औद्योगिक माहौल पहले से तैयार है।
अन्य कंपनियों को भी मिली मंजूरी
प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी की बैठक में एक कैटल फीड (Cattle Feed) बनाने वाली कंपनी को भी जमीन का क्लियरेंस दिया गया है।
यह कंपनी मुजफ्फरपुर क्षेत्र में यूनिट लगाएगी।
इस कैटल फीड यूनिट में 20 करोड़ रुपए का निवेश होगा।
अदाणी समूह और अन्य आईटी कंपनियों का भी निवेश
पिछले वर्ष अदाणी समूह (Adani Group) ने नवादा जिले के वारसलिगंज में सीमेंट फैक्ट्री लगाने का निर्णय लिया था।
इसके लिए उन्हें एक पुरानी चीनी मिल की जमीन आवंटित की गई थी।
आईटी सेक्टर की भी कुछ कंपनियां बड़े निवेश के प्रस्ताव के साथ बिहार आने की तैयारी में हैं।







