spot_img

Darbhanga Railway Station का होगा World-Class Makeover, चूड़ा-दही, मखान भी अब मेनू में, CCTV, Lift, Multi-Level Parking, Grand Entrance@Rs 340 Crore…दरभंगा चमकेगा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Railway Station का होगा World-Class Makeover, चूड़ा-दही, मखान भी अब मेनू में, CCTV, Lift, Multi-Level Parking, Grand Entrance@Rs 340 Crore…दरभंगा चमकेगा।

- Advertisement -

मिथिला के गौरव दरभंगा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेजी से जारी है। 340 करोड़ रुपये की भारी भरकम लागत से दरभंगा स्टेशन को विश्वस्तरीय स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। इस क्रम में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं और स्वच्छता मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

- Advertisement -
Darbhanga Railway Station will have a world-class makeover । DeshajTimes.Com
Darbhanga Railway Station will have a world-class makeover । DeshajTimes.Com

विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजेगा दरभंगा स्टेशन

  • स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे, आरओ प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 720 स्टील चेयर, और दोनों ओर प्रवेश द्वारों का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

    - Advertisement -
  • पूर्वी दिशा में दो मंजिला और पश्चिमी दिशा में पांच मंजिला प्रवेश द्वार बन रहे हैं, जो दरभंगा स्टेशन को एक नया भव्य रूप प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident दरभंगा-बिरौल मुख्य सड़क पर बोलेरो और पिकअप की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक किशोर भी जिंदगी-मौत से जूझ रहा

सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने की प्रगति की समीक्षा

स्थानीय सांसद एवं रेलवे मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपालजी ठाकुर ने समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव और दो दर्जन से अधिक रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक के बाद बताया कि:

  • स्टेशन का मुख्य भवन विश्वस्तरीय डिजाइन में तैयार होगा।

  • यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर लिफ्ट, फुट ओवर ब्रिज, इंटरनेट, एटीएम, वीआईपी लॉज, मॉडर्न रेस्टोरेंट, उन्नत टिकट प्रणाली, हाई मास्क लाइट, मल्टीलेवल कार पार्किंग, और विकलांगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के चौर में देसी शराब फैक्टरी का खुलासा ! पुलिस ने अचानक मारा हथौड़ी में हथौड़ा -निर्माण तंत्र ध्वस्त

दरभंगा के पारंपरिक खानपान को मिलेगी पहचान

सांसद ठाकुर ने जानकारी दी कि ट्रेनों के मेन्यू चार्ट में मिथिला के परंपरागत चूड़ा-दही और मखाना को शामिल करने की भी पहल की जा रही है, जिससे स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

स्वच्छता में कोई समझौता नहीं

डॉ. ठाकुर ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शीघ्र ही पुराने भवनों को हटाकर नए भवनों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति-पत्नी को 3 महीने की जेल और ₹500 का जुर्माना

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति जताया आभार

डॉ. ठाकुर ने इस विकास कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा और मिथिला का विकास एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

  • समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव

  • वरीय डीसीएन अनन्या स्मृति

  • एसडीन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार

  • एडीईएन निशांत चौधरी

  • उप मुख्य अभियंता मंटू कुमार

  • स्टेशन डायरेक्टर अनुराग कुमार

  • आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार

  • एओएम गुड्स राजन सिंहा

  • भाजपा नेता उदयशंकर चौधरी, अभयानंद झा, संजय सिंह, श्रवण चौधरी, संजीव साह सहित अन्य गणमान्य लोग।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Road Accident दरभंगा-बिरौल मुख्य सड़क पर बोलेरो और पिकअप की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक किशोर भी जिंदगी-मौत से जूझ रहा

Darbhanga Road Accident: दरभंगा के बेनीपुर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो और पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया, एक किशोर भी ग #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#BenipurAccident

Bihar MLC Chunav: बिहार में पार्टियों का ‘चुनावी दांव’, जन सुराज, JDU, RJD ने उतारे अपने योद्धा! देखें सूची – पूरा शेड्यूल

Bihar MLC Chunav: बिहार MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जन सुराज ने अपनी पूरी लिस्ट जारी करते हुए सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। JDU और RJD ने भी अपने प्रत्याशि #BiharMLCChunav,#JanSuraj,#BiharPolitics

दरभंगा के सागर पासवान ने किया कमाल! जयपुर के राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप लेंगे हिस्सा! बिहार का नाम करेंगे रोशन

Sagar Paswan: दरभंगा के सागर पासवान का राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। मुंगेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने बिहार का नाम रोशन किया। #SagarPaswan,#BiharYoga,#DarbhangaNews

बिहार में अपराध पर मंत्री श्रवण कुमार का फूटा गुस्सा! तेजस्वी के आरोपों पर दिया ऐसा जवाब कि मच गई हलचल!

Bihar Crime News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार घिरी है। मंत्री श्रवण कुमार ने पटना में पूर्व पार्षद पति अनिल यादव की हत्या समेत अन्य घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तेजस #BiharCrimeNews,#ShravanKumar,#PatnaMurder