back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Darbhanga-Jaynagar Railway Line पर चला लाल गाड़ी, 30 लाख ले गया…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga-Jaynagar Railway Line पर चला लाल गाड़ी, 30 लाख ले गया…?@आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स। समस्तीपुर मंडल में पहली बार “लाल गाड़ी” से हुआ टिकट चेकिंग अभियान| बिना टिकट यात्रियों से वसूले गए 30 लाख से अधिक|

- Advertisement -

लाल गाड़ी से टिकट जांच का नया तरीका, छोटे स्टेशनों पर भी होगी सख्ती। रेलवे का बड़ा एक्शन दिखा है। समस्तीपुर मंडल में 3889 बिना टिकट यात्री पकड़े, भारी भरकम जुर्माना वसूला।

- Advertisement -

जांच अभियान के लिए लाल गाड़ी का उपयोग

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर मंडल में पहली बार विशेष टिकट जांच अभियान हेतु लाल गाड़ी का उपयोग किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरुत्साहित करना और यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए जागरूक करना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

लाल गाड़ी से चला विशेष टिकट जांच अभियान

  • रेलवे प्रशासन ने एक विशेष गाड़ी तैयार की है, जिसे “लाल गाड़ी” नाम दिया गया है।

  • इस गाड़ी में टिकट जांच कर्मचारियों और आरपीएफ की टीम तैनात की जाती है।

  • टीम छोटे-छोटे स्टेशनों पर जाकर मेल/एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वालों से नियमानुसार जुर्माना वसूलती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DMCH में अब नहीं होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी, बेनीपुर MLA विनय चौधरी की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का बड़ा आश्वासन

काकरघट्टी स्टेशन पर हुई कार्रवाई

  • 23 अप्रैल 2025 को दरभंगा–जयनगर रेलखंड के काकरघट्टी स्टेशन पर लाल गाड़ी के माध्यम से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

  • इस दौरान 209 यात्रियों के बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार यात्रा करने के मामले पकड़े गए।

  • उनसे कुल ₹42,025/- का रेल राजस्व वसूला गया।

पहले दिन में वसूले गए 30 लाख से अधिक

  • 22 अप्रैल 2025 को मंडल के विभिन्न रेलखंडों में किलाबंदी अभियान के तहत 3889 मामलों में कार्रवाई की गई।

  • इस अभियान से रेलवे ने ₹30,18,430/- (तीस लाख अठारह हजार चार सौ तीस रुपये) का राजस्व अर्जित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bihar Board 10th Exam: बिरौल में चौथे दिन की परीक्षा संपन्न, 86 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, यहां देखें केंद्रवार पूरी रिपोर्ट

आगे भी जारी रहेंगे विशेष अभियान

  • रेलवे प्रशासन ने कहा है कि समस्तीपुर मंडल में आगे भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे।

  • इसका मकसद है यात्रियों को नियमित टिकट खरीदने के प्रति जागरूक करना और रेल राजस्व में वृद्धि करना।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईशान किशन का देसी अंदाज: T20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास सत्र में फैन से मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल

Ishan Kishan: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से जलवा बिखेरने...

दिल्ली गवर्नमेंट रिक्रूटमेंट: 911 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Delhi Government Recruitment: दिल्ली सरकार ने विभिन्न विभागों में 911 पदों पर भर्ती की...

Bihar Land Records: बिहार भूमि सुधार में आह और वाह कर्मचारियों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, पढ़िए CO-DCLR, बड़ा दांव और...

Bihar Land Records: सत्ता के गलियारों में हलचल, उम्मीदों और चुनौतियों के बीच, बिहार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें